समाधान दिवस में प्राप्त शिकायतों का 5 दिन के अन्दर करें निस्तारण - एसपी
बस्ती। समाधान दिवस पर डीएम सौम्या अग्रवाल और एसपी आशीष श्रीवास्तव थाना कोतवाली पर पहुॅंचकर जनता की समस्याओं को सुना । डीएम और एसपी ने राजस्व और पुलिस विभाग के अधिकारियों और कर्मचारियों को किसी भी समस्या को गम्भीरता से लेने और मौके पर जाकर समस्या के निस्तारण को कहा गया।पुलिस अधीक्षक आशीष श्रीवास्तव द्वारा समस्त मौजुद लेखपाल को उनके बीट आरक्षी के बारे में बताया गया। लेखपालों से एसपी ने कहा कि आप अपने बीट आरक्षी से कोई आवश्यकता पड़ने पर सहायता प्राप्त कर सकते हैं।
एसपी ने कहा कि थाना समाधान दिवस में प्राप्त प्रार्थना पत्रो का पॉच दिवस के अन्दर निस्तारण किया जाना चाहिए जिन प्रार्थना पत्रो का निस्तारण उच्चाधिकारी स्तर से किया जाना है उनपर रिपोर्ट लगाकर सम्बंधित अधिकारी को प्रेषित करे जिससे समय से निस्तारण किया जा सके।
अधिकारियों ने पुलिस एवं राजस्व अधिकारी/ कर्मचारियों को निर्देशित किया गया कि जनपद में जमीनी विवाद चिह्नित कराएं और राजस्व टीम के साथ ही पुलिस निस्तारण के लिए मौके पर जाए व शत प्रतिशत निस्तारण करें।

No comments:
Post a Comment