युवा भाजपा नेता भावेश पांडेय ने कहा कि पं0 दीनदयाल एक महान राष्ट्रवादी चिन्तक, विचारक तथा कुशल संगठनकर्ता थे। उनका लक्ष्य सभी का विकास था। उन्होंने गरीबों के लिए हमेशा लड़ाई लड़ा। पं0 दीनदयाल ने अखिल भारतीय जनसंघ के विभिन्न दायित्व का एकात्म मानववाद की प्रेरणा के साथ निर्वाहन किया तथा देश सेवा में अपना प्राण त्याग दिया। पं0 दीनदयाल का सपना लक्ष्य अंतोदय के तहत विकास की किरण समाज के अंतिम व्यक्ति तक गरीब, शोषित तथा वंचित व्यक्ति सभी तक विकास योजनाओं का लाभ पहुंचाना था। कहा कि सरकार ने पं0 दीनदयाल से प्रेरित होकर विभिन्न योजनाओं को पं0 दीनदयाल के नाम से रखा और उसका लाभ वृहद स्तर पर गरीबों को मिल रहा है।
इस मौके पर बूथ अध्यक्ष सूर्या चौहान, कमलेश मिश्र, रोशन लाल, अष्टभुजा पांडेय, नंदलाल यादव, अजय यादव, राम आशीष चौहान, अरविंद गुप्ता, सुशील श्रीवास्तव, शैलेश निषाद मिलाप चन्द, तिलक राम यादव, राम कुमार गुप्ता, अभिषेक गौतम आदि कार्यकर्ता उपस्थित थे।

No comments:
Post a Comment