<!--Can't find substitution for tag [blog.voiceofbasti.page]--> - Voice of basti

Voice of basti

सच्ची और अच्छी खबरें

Breaking

वॉयस ऑफ बस्ती में आपका स्वागत है विज्ञापन देने के लिए सम्पर्क करें 9598462331

Thursday, September 16, 2021

स्वच्छता पखवाड़ा पर मण्डल रेल प्रबंधक ने स्वच्छता की दिलायी शपथ

- स्टेशनों पर चलाया गया स्वच्छता अभियान
- प्रत्येक दिन को विशेष क्रिया कलाप हेतु किया गया नामित
लखनऊ। स्वच्छ रेल-स्वच्छ भारत के अर्न्तगत सम्पूर्ण भारतीय रेल पर 16 सितम्बर 2021 से 02 अक्टूबर 2021 तक‘ स्वच्छता पखवाड़ा-2021 मनाया जा रहा है । इस अवसर पर मण्डल रेल प्रबन्धक डा0 मोनिका अग्निहोत्री के मार्गदर्शन में पूर्वाेत्तर रेलवे लखनऊ मण्डल के विभिन्न स्टेशनों, कार्यालयों, चिकित्सालयों, रेलवे कालोनियों एवं समाडि डिपों में आज ’स्वच्छ जागरुकता दिवस’ का आयोजन किया गया।



इस अवसर पर रेल अधिकारियों एवं कर्मचारियों को स्वच्छता की शपथ दिलायी गई। जिसमें रेल अधिकारियों, कर्मचारियों को स्वच्छता के प्रति सजग रहने एवं उसके लिय श्रमदान कर स्वच्छता का संकल्प दिलाया। रेलवे कर्मचारियों, गैर सरकारी संगठनों, यूनियन/एसोसिएशनों तथा स्काउट गाइड्स की सहभागिता में अधिकारियों व कर्मचारियों को स्वच्छता के प्रति सजग रहने एवं स्वच्छता हेतु श्रमदान की शपथ दिलाई गई तथा यात्रियों एवं कर्मचारियों को स्वच्छता के प्रति जागरूक किया गया।
इसके अतिरिक्त मण्डल के गोरखपुर जं0, लखनऊ जं0, गोण्डा जं0, बस्ती, खलीलाबाद, बादशाहनगर, मनकापुर, लोको शेड गोण्डा आदि स्टेशनों पर वृहद स्वच्छता अभियान चलाया गया। इस दौरान स्टेशनों, रेलवे परिसरों में साफ-सफाई की उपयोगिता तथा गंदगी फैलने से होने वाले नुकसान पर यात्री जनों को जागरूक किया गया साथ ही सभी को रेल परिसर व अपने आसपास सफाई बनाये रखने के लिए जागरूक किया एवम सभी को प्रेरित किया कि न सिर्फ स्वयं बल्कि अपने परिवार जनों को भी इस बात के लिए प्रतिबद्ध करेंगे कि वो भी स्वच्छता बनाये रखने में न सिर्फ सहयोग करेंगे बल्कि गंदगी फैलाने वालों को रोकेंगे व प्रेरित करेंगे। इस अवसर पर बड़ी संख्या में रेलवे अधिकारी एवं रेलवे चिकित्सक, स्वास्थ्य निरीक्षक ,मुख्य स्वास्थ्य निरीक्षक अन्य पर्यवेक्षक गण व रेल कर्मी आदि उपस्थित रहे।
लखनऊ मण्डल में स्वच्छता पखवाड़ा के दौरान 16 सितम्बर से 02 अक्टूबर 2021 तक प्रत्येक दिन को विशेष क्रिया कलाप हेतु नामित किया गया है, जिसमें 16 सितम्बर 2021 को ’स्वच्छ जागरुकता दिवस’, 17 सितम्बर 2021 को ‘स्वच्छ स्टेशन दिवस, 18 सितम्बर को ‘स्वच्छ रेलगाड़ी दिवस’, 19 सितम्बर को ‘स्वच्छ आदत दिवस’, 20 सितम्बर को ‘स्वच्छ परिसर दिवस’, 21 सितम्बर को ‘स्वच्छ रेलपथ दिवस’, 22 सितम्बर को ‘स्वच्छ अस्पताल एवं रेलवे कालोनी दिवस’, 23 सितम्बर को ’स्वच्छ प्रसाधन दिवस’’, 24 सितम्बर को ‘गन्दगी के विरूद्ध अभियान’ दिवस’, 25 सितम्बर को ‘स्वच्छ आहार दिवस’’, 26 सितम्बर को स्वच्छ नीर’ दिवस’, 27 सितम्बर को ‘स्वच्छ पर्यावरण दिवस’’, 28 सितम्बर को ‘स्वच्छ संवाद दिवस’, 29 सितम्बर को ‘वेबीनार दिवस’, 30 सितम्बर को स्वच्छ प्रतियोगिता’ दिवस’, के रूप में मनाया जायेगा तथा 01 अक्टूबर 2021 को इस दौरान किए गए कार्यों की समीक्षा की जाएगी तथा 02 अक्टूबर 2021 को गॉधी जयन्ती दिवस के रूप में मनाया जायेगा।
इन दिवसों में रेलवे अधिकारी, रेलवे कर्मचारियों, गैर सरकारी संगठनों, यूनियन/एसोसिएशनों तथा स्काउट गाइड्स की सहभागिता में स्वच्छता के प्रति सजग रहने एवं स्वच्छता हेतु श्रमदान तथा रेलवे अधिकारियों, कर्मचारियों व यात्रियो को ‘स्वच्छता शपथ’ दिलाई जायेगी। यात्रियों एवं कर्मचारियों को ’प्रभात फेरी’ व स्वच्छता जागरुकता पर आधारित ’नुक्कड़ नाटक’ के एवं बैनर, पोस्टर तथा स्लोगन के माध्यम से साफ-सफाई के महत्व एवं होेने वाली बीमारियों के प्रति लोगों को जागरूक किया गया जायेगा।

No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Responsive Ads Here

Pages