<!--Can't find substitution for tag [blog.voiceofbasti.page]--> - Voice of basti

Voice of basti

सच्ची और अच्छी खबरें

Breaking

वॉयस ऑफ बस्ती में आपका स्वागत है विज्ञापन देने के लिए सम्पर्क करें 9598462331

Thursday, September 16, 2021

एमसीयू एनसीसी कैडेट अनुष्का शुक्ला ने आईजीएससी-2021 शूटिंग में जीता रजत पदक

 भोपाल। एनसीसी एमपी एवं सीजी निदेशालय जबलपुर द्वारा इंटर ग्रुप शूटिंग चैंपियनशिप-2021 का आयोजन जबलपुर में 9 से 15 सितंबर 2021 तक किया गया। इसमें 04 एम.पी. बटालियन,  भोपाल एवं माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय की कैडेट अनुष्का शुक्ला को शूटिंग में सिल्वर मेडल प्राप्त हुआ। अनुष्का शुक्ला ने एनसीसी भोपाल ग्रुप का नेतृत्व करते हुए पीप साइट प्रोन पोजीशन में हिस्सा लिया। इसमें कुल 60 कैडेटों ने हिस्सा लिया।



एमसीयू के एनसीसी ऑफिसर लेफ्टिनेंट  मुकेश कुमार चौरासे ने बताया कि कैडेट अनुष्का शुक्ला बहुत ही मेहनती और उत्कृष्ट विद्यार्थी हैं। उन्होंने एमसीयू एनसीसी के प्रयासों से शूटिंग का प्रशिक्षण प्राप्त किया है। इस प्रशिक्षण में सीनियर अंडर ऑफिसर  अभय पाण्डेय की भूमिका सराहनीय रही है। आईजीसी शूटिंग में सिल्वर मेडल प्राप्त होने पर कैडेट- अनुष्का शुक्ला को कुलपति प्रो. केजी सुरेश ने शुभकामनाएं प्रेषित की हैं। उल्लेखनीय है कि राष्ट्रीय शिक्षा नीति के क्रियान्वयन की दिशा में आगे बढ़ते हुए एमसीयू ने एनसीसी को पाठ्यक्रम के रूप में शामिल किया है। अब विद्यार्थी एनसीसी को एक पाठ्यक्रम के रूप में भी चुन सकेंगे। एमसीयू की एनसीसी ट्रूप युवाओं की प्रतिभाओं को निखारने हेतु हमेशा से ही प्रोत्साहित रहा है।

No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Responsive Ads Here

Pages