<!--Can't find substitution for tag [blog.voiceofbasti.page]--> - Voice of basti

Voice of basti

सच्ची और अच्छी खबरें

Breaking

वॉयस ऑफ बस्ती में आपका स्वागत है विज्ञापन देने के लिए सम्पर्क करें 9598462331

Tuesday, September 14, 2021

चोरी की टॉवर बैट्री और चार्जर के साथ दो गिरफ्तार

 बस्ती। थाना दुबौलिया पुलिस व एण्टी व्हीकल थेप्ट की संयुक्त टीम द्वारा चोरी की घटना का सफल अनावरण करते हुए चोरी के सामान के साथ दो अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया

प्रभारी निरीक्षक दुबौलिया मनोज कुमार त्रिपाठी मय पुलिस टीम व प्रभारी एण्टी व्हीकल थेप्ट टीम उप निरिक्षक गजेन्द्र प्रताप सिंह मय टीम व सर्विलांस सेल की संयुक्त टीम द्वारा दो अभियुक्तो मन्दीप मिश्रा पुत्र हरिबक्श मिश्रा निवासी टाडा सूफी थाना रूदौली जनपद अयोध्या उम्र करीब 30 वर्ष और विकाश शुक्ला पुत्र रामप्रगत शुक्ला निवासी रंजीतपुर थाना रौनाही जनपद अयोध्या उम्र करीब 25 वर्ष को छावनी रामजानकी मार्ग तिराहे से गिरफ्तार कर न्यायालय बस्ती रवाना किया गया ।
अभियुक्तों के पास 48 टावर बैट्री , दो एजी माड्यूल बैट्री चार्जर, एक कार टाटा जेस्ट यूपी-78 डीटी-2276 सिल्वर कलर बारमद हुई है।
गिरफ्तार अभियुक्तों से पूछताछ में अभियुक्त द्वारा बताया गया कि हमे पैसे की जरूरत थी इसलिये हमने टावर से बैट्री चोरी की योजना बनाई थी एवं अपने सहयोगी विकाश शुक्ला पुत्र रामप्रगत शुक्ला निवासी रंजीतपुर थाना रौनाही जनपद अयोध्या, हरीश मिश्रा पुत्र माता बक्श मिश्रा व शुभम मिश्रा पुत्र हरिवक्श मिश्रा निवासी टांडा सूफी थाना रूदौली जनपद अयोध्या को बुलाकर 17 अगस्त की रात में नयकापार वोडाफोन टावर से 48 बैट्री व 2 एजी माड्यूल बैट्री चार्जर को चुरा लिया गया था ।


No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Responsive Ads Here

Pages