<!--Can't find substitution for tag [blog.voiceofbasti.page]--> - Voice of basti

Voice of basti

सच्ची और अच्छी खबरें

Breaking

वॉयस ऑफ बस्ती में आपका स्वागत है विज्ञापन देने के लिए सम्पर्क करें 9598462331

Wednesday, March 3, 2021

अब रोज लगेगा कोविड का टीका, जिला व महिला अस्पताल में होगी व्यवस्था

- सीनियर सिटीजन, कोमार्बिड को मिलेगा टीका लगवाने का अवसर

बस्ती। जल्द ही हर कार्य दिवस पर कोविड का टीका लगवाने का अवसर मिलेगा। जिला अस्पताल व जिला महिला अस्पताल में इसके लिए अतिरिक्त व्यवस्था की जा रही है। सीनियर सिटीजन व कोमार्बिड को पहले टीका लगवाने का अवसर मिलेगा। इसके अलावा टीके की दूसरी डोज लगवाने के लिए अतिरिक्त अवसर मिल सकेगा। 

शासन के निर्देश पर अब सोमवार, गुरुवार व शुक्रवार को मेडिकल कॉलेज, जिला अस्पताल व जिला महिला अस्पताल सहित जिले के सभी 14 ब्लॉक स्तरीय अस्पतालों में कोविड बूथ का संचालन किया जा रहा है। तीसरे चरण के इस टीकाकरण अभियान में सीनियर सिटीजन के साथ 45 साल से ऊपर के कोमार्बिड (बीपी, शुगर, कैंसर, हाइपर टेंशन आदि के मरीज) को टीका लगाया जा रहा है। इसके अतिरिक्त हेल्थ केयर वर्कर्स व फ्रंट लाइन वर्कर्स के जो लोग पहली डोज लगवा चुके हैं, उनको दूसरी डोज लगाई जा रही है। 

जिला प्रतिरक्षण अधिकारी डॉ. एफ हुसैन का कहना है कि सुविधा में विस्तार करते हुए अब जिला व महिला अस्पताल में सभी कार्य दिवस पर टीकाकरण की सुविधा उपलब्ध कराने का निर्णय लिया गया है। आम लोगों के लिए अग्रिम पंजीकरण की भी व्यवस्था है। इसके अलावा बिना पंजीकरण वाले भी जो लोग बूथ पर पहुंचेंगे, उनका पंजीकरण कराकर टीका लगवाया जाएगा। लाभार्थी को अपना पहचान पत्र लाना अनिवार्य होगा। 

17 अस्पतालों में आज और कल लगेगा टीका

मेडिकल कॉलेज सहित जिले के 17 अस्पतालों में गुरुवार व शुक्रवार को टीकाकरण होगा। डॉ. हुसैन ने बताया कि गुरुवार को 4080 लोगों को पहला डोज लगवाने का लक्ष्य रखा गया है। इसमें सीनियर सिटीजन के अलावा छूटे हुए हेल्थ केयर वर्कर्स व फ्रंट लाइन वर्कर्स भी शामिल किए जा रहे हैं। इसके अतिरिक्त चार फरवरी को पहली डोज लगवा चुके 1302 हेल्थ केयर वर्कर्स को दूसरी डोज लगाई जाएगी। शुक्रवार को 5400 लोगों को पहली डोज लगाने का लक्ष्य है। इसके अतिरिक्त पांच फरवरी को टीका लगवा चुके 155 हेल्थ केयर वर्कर्स तथा 418 फ्रंट लाइन वर्कर्स को दूसरी डोज लगाई जाएगी। 

No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Responsive Ads Here

Pages