<!--Can't find substitution for tag [blog.voiceofbasti.page]--> - Voice of basti

Voice of basti

सच्ची और अच्छी खबरें

Breaking

वॉयस ऑफ बस्ती में आपका स्वागत है विज्ञापन देने के लिए सम्पर्क करें 9598462331

Tuesday, September 24, 2019

तीन फेरों में चलेगी पुणे-गोरखपुर-पुणे साप्ताहिक विशेष गाड़ी

गोरखपुर। रेल प्रशासन द्वारा आगामी पूजा त्योहार पर यात्रियों की अतिरिक्त सुविधा के लिये 01453/01454 पुणे-गोरखपुर-पुणे साप्ताहिक विशेष गाड़ी 03 फेरों के लिये चलाने का निर्णय लिया गया है। 
 फलस्वरूप 01453 पुणे-गोरखपुर साप्ताहिक विशेष गाड़ी 21, 28 अक्टूबर एवं 04 नवम्बर, 2019 दिन प्रत्येक सोमवार को पुणे से 21.30 बजे प्रस्थान कर दूसरे दिन अहमदनगर, बेलापुर, मनमाड, भुसावल, खण्डवा, इटारसी, भोपाल, बीना, झांसी, उरई, तीसरे दिन कानपुर सेण्ट्रल, लखनऊ (उत्तर रेलवे) से 02.50 बजे गोण्डा से 05.30 बजे तथा बस्ती से 07.00 बजे छूटकर गोरखपुर 08.30 बजे पहुंचेगी। 
 वापसी यात्रा में 01454 गोरखपुर-पुणे साप्ताहिक विशेष गाड़ी 23, 30 अक्टूबर एवं 06 नवम्बर, 2019 दिन प्रत्येक बुधवार को गोरखपुर से 10.45 बजे प्रस्थान कर बस्ती से 11.55 बजे, गोण्डा से 13.20 बजे, लखनऊ (उत्तर रेलवे) से 15.50 बजे, कानपुर सेण्ट्रल, उरई, झांसी, दूसरे दिन बीना, भोपाल इटारसी, खण्डवा, भुसावल, मनमाड, बेलापुर तथा अहमदनगर स्टेषनों पर रूकते हुये पुणे 21.00 बजे पहुंचेगी।  
 इस विशेष गाड़ी की संरचना में एसएलआर/डी  के 02 कोच, साधारण श्रेणी के 04, शयनयान श्रेणी के 08,  वातानुकूलित तृतीय श्रेणी के 05 तथा वातानुकूलित द्वितीय श्रेणी का 01 कोच सहित कुल 20 कोच लगाये जायेंगे ।


No comments:

Post a Comment

Pages