<!--Can't find substitution for tag [blog.voiceofbasti.page]--> - Voice of basti

Voice of basti

सच्ची और अच्छी खबरें

Breaking

वॉयस ऑफ बस्ती में आपका स्वागत है विज्ञापन देने के लिए सम्पर्क करें 9598462331

Tuesday, September 24, 2019

संगठन को और एकजुट व मजबूत करने की बनी रणनीति

- जीपीए के सभी तहसील अध्यक्षों के साथ जिलाध्यक्ष ने की बैठक, दिए निर्देश


बस्ती: ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन के सभी तहसील अध्यक्षों की बैठक सोमवार 23 सितंबर को जिले स्थित होटल बालाजी प्रकाश में हुई। अध्यक्षता जिलाध्यक्ष अवधेश  कुमार त्रिपाठी ने की। बैठक में संगठन को और एकजुट व मजबूत करने पर जोर दिया गया। तहसील अध्यक्ष बस्ती सदर  अजीत मणि त्रिपाठी ने कहा कि किसी को संगठन का सदस्य बनाने से पूर्व उसके क्रिया कलापों के बारे में हर स्तर पर जांच की जाय। जिले पर जो भी आवेदन मिले उनके जांच की जिम्मेदारी तहसील अध्यक्ष की हो। वह निश्चित अवधि में इसकी जांच रिपोर्ट जिले को उपलब्ध कराए। इसके बाद ही किसी की सदस्यता प्रक्रिया पूरी की जाय। कुछ पुराने ऐसे साथी है, जो किन्ही कारणवश संगठन में नही है लेकिन आज भी मूल पत्रकारिता से जुड़े है। उनसे संवाद स्थापित करके जोड़ने की दिशा में पहल किया जाय। संगठन एक मिशन है। आपसी सामंजस्य और नियमित संवाद ही इसका मूल आधार है। ऐसे में जिले और तहसील स्तर की बैठक आयोजित करने को लेकर रोस्टर जारी किया जाय। उसके तहत सभी तहसील अध्यक्ष बैठकें कराना सुनिश्चित करे। रोस्टर ऐसा हो जिसमें सभी साथियों को सुविधा हो। तहसील अध्यक्ष रुधौली  परशुराम वर्मा ने कहा कि पत्रकारों के सम्मान की रक्षा के साथ संगठन की यह भी जिम्मेदारी है कि उन्हें बेहतर पत्रकार बनने में सहयोग करे। इसके लिए वर्ष में एक या दो बार जिले अथवा तहसील स्तर पर एक कार्यशाला का आयोजन हो। जिसमें पत्रकार, पत्रकारिता और पत्रकार से समाज की अपेक्षा आदि बिंदुओं पर विस्तार से जानकारी दिया जाय। अक्सर देखा जाता है कि अधिकांश मामलों में पत्रकार के साथ विवाद की स्थिति तब पैदा होती है। जब वह जाने अनजाने पत्रकारिता की मर्यादा व लक्ष्मण रेखा पार कर जाता है। ऐसे में कार्यशाला के दौरान इन महत्वपूर्ण बिंदुओं को लेकर भी शंकाओं का उचित समाधान हो सकेगा। यदि कोई साथी इस बात को लेकर तैयार है कि बैठक उसके कार्य क्षेत्र या बताए हुए स्थान पर हो तो इस पर भी विचार किया जाय। इससे संबंधित क्षेत्र में उस साथी के साथ संगठन का सम्मान और प्रभाव बढ़ेगा। तहसील अध्यक्ष हरैया श्री राजेश सिंह विशेन ने कहा कि संगठन लगातार बेहतर हो रहा है। जरूरत है कि जो साथी कम सक्रिय है, चाहे वह जिले स्तर पर हो या तहसील उनमें ऊर्जा भरने की जरूरत है। यदि किसी को किसी बिंदु पर समस्या हो तो उससे वार्ता करके निस्तारण किया जाय। संगठन के हर साथी की जिम्मेदारी है कि वह अपनी व्यक्तिगत व राजनीतिक लड़ाई में संगठन को शामिल न करे। खासकर सोशल मीडिया पर टिप्पणी से पहले यह जरूर विचार करे की उनकी हर गतिविधि संगठन को सकारात्मक/नकारात्मक तौर पर प्रभावित करेगी। तहसील अध्यक्ष भानपुर  अवधेश कुमार श्रीवास्तव ने पत्रकार उत्पीड़न के मामलों में जांच के बाद ही कोई पहल करने की बात कही। उन्होंने कहा कि आकस्मिक घटनाओं को छोड़कर बिना पूर्ण जांच के संगठन को तत्काल कोई निर्णय नही लेना चाहिए। जिलाध्यक्ष  अवधेश कुमार त्रिपाठी ने सदस्यता, बैठक, कार्यशाला सहित सभी बिंदुओं पर अपना विचार रखा। इसके बाद सर्वसम्मत से कई महत्वपूर्ण बिंदुओं पर निर्णय लिया गया। पत्रकार उत्पीड़न के मामले पर उन्होंने कहा कि इस प्रकार के किसी भी घटना में संबंधित साथी सबसे पहले अपने तहसील अध्यक्ष को अवगत कराएंगे। यदि उनके स्तर से उचित समाधान न हो तो ही बात को आगे बढ़ाया जाय। किसी भी घटना में निष्पक्ष जांच हो सके इसके लिए जिले व तहसील स्तर पर तीन सदस्यीय निगरानी समिति गठित की जाय। समिति दो दिन के भीतर किसी भी घटना की जांच रिपोर्ट देगी। उसके अनुसार संबंधित प्रकरण पर आगे पहल की जाएगी। बताया कि आगामी दिनों में संरक्षक मंडल में विस्तार किया जाएगा। पत्रकार हितों की रक्षा और सम्मान के लिए हर स्तर पर संघर्ष की बात दोहराई। जिला महामंत्री  पंकज त्रिपाठी ने सदस्यता प्रक्रिया की स्थिति, परिचय पत्र वितरण सहित अन्य बिंदुओं पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि जिले व तहसील पर आयोजित होने वाली बैठकों का रोस्टर जल्द उपलब्ध करा दिया जाएगा। संचालन विवेक कुमार मिश्र ने किया।


No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Responsive Ads Here

Pages