<!--Can't find substitution for tag [blog.voiceofbasti.page]--> - Voice of basti

Voice of basti

सच्ची और अच्छी खबरें

Breaking

वॉयस ऑफ बस्ती में आपका स्वागत है विज्ञापन देने के लिए सम्पर्क करें 9598462331

Thursday, September 19, 2019

नानी ने किया रिस्ते को शर्मशार

बस्ती। नतिनी के अपने प्रेमी से बात करने पर नानी ने उसके सिर पर डंडे से प्रहार और गला दबाकर हत्या कर दी। हत्या के बाद उसको सुसाइड करना बताया गया। पुरानी बस्ती थाना क्षेत्र के खेवासवारी में बुधवार को एक महिला के खुदकुशी की बात समाने आयी थी। मौके पर थानाध्यक्ष सर्वेश राय पहुॅच गये। शव का पोस्टमार्टम कराया गया। पोस्टमार्टम में मृतका की मौत का कारण स्वाभाविक होना नही पाया गया। मृत्यु का कारण गला दबाना और सिर पर आयी चोट पाया गया। अभियुक्ता मेवाती देवी पत्नी स्व0 श्यामनारायण निवासी खवासवारी थाना पुरानी बस्ती को गिरफ्तार किया कर लिया गया।  
         पुलिस कार्यालय में पुलिस अधिक्षक पंकज कुमार और अपर पुलिस अधिक्षक पंकज कुमार ने घटना का खुलाशा करते हुए बताया कि बुद्धवार को खवासवारी में 21 वर्षीय एक महिला के अपने नानी के घर फॉंसी लगाकर आत्महत्या की सूचना मिली। मौके पर पहुॅचे पुरानी बस्ती थानाध्यक्ष ने देखा कि मृतका की नानी मेवाती देवी के घर के बरामदे में टिन सेड के नीचे एक चारपाई पर मृतका अल्का यादव गोपीपुर थाना घनघटा जनपद सन्तकबीर नगर निवासी राजेन्द्र यादव की बेटी जिसकी उम्र करीब 21 वर्ष का शव पड़ा था। पोस्टमार्टम में मौत का कारण सिर पर चोट और गला दबने से मौत की बात सामने आयी। पोस्टमार्टम रिर्पोट के आधार पर पूछताछ करने पर बताया गया कि मृतका अल्का यादव लखनऊ में अपने नानी के भाई के वहॉ रहकर नर्सिंग की पढ़ाई करती थी। पढ़ाई के दौरान ही मृतका का प्रेम सम्बंध एक लड़के से हो गया। जिसकी जानकारी होने पर लखनऊ से मृतका अल्का को वापस भेज दिया गया। मृतका अल्का अपने घर न जाकर नानी के घर खवासवारी आ गयी। यहॉ आने के बाद भी अल्का लगातार अपने प्रेमी से बात करती रही। बुद्धवार को भी अल्का अपने प्रेमी से बात कर रही थी। तभी नानी आ गई दोनो में वाद विवाद होने लगा। मृतका के बार बार घर से भागने की बात कही जा रही थी और नानी द्वारा उसे रोकने का प्रयास किया जा रहा था। इसी दौरान मेवाती देवी द्वारा डंडे से मृतका के सिर पर प्रहार किया गया और झगड़े के दौरान ही कपड़े की रस्सी द्वारा अलका का गला कस दिया जिससे मौके पर ही उसकी मृत्यु हो गयी। इस प्रकरण में अभियुक्ता मेवाती देवी पत्नी स्व0 श्यामनारायण निवासी खवासवारी थाना पुरानी बस्ती को गिरफ्तार किया कर लिया गया। 


 



No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Responsive Ads Here

Pages