<!--Can't find substitution for tag [blog.voiceofbasti.page]--> - Voice of basti

Voice of basti

सच्ची और अच्छी खबरें

Breaking

वॉयस ऑफ बस्ती में आपका स्वागत है विज्ञापन देने के लिए सम्पर्क करें 9598462331

Thursday, September 19, 2019

भगत सिंह के प्रतिमा की साफ सफाई कर चलाया हस्ताक्षर अभियान

बस्ती। भारतीय जनता पार्टी किसान मोर्चा नगर अध्यक्ष अनिल कुमार पाण्डेय के संयोजन में बुधवार को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के जन्म दिवस के उपलक्ष्य में मनाये जा रहे सेवा सप्ताह की कड़ी में अनेक आयोजन किये गये। मोर्चा पदाधिकारियों ने रोडवेज स्थित शहीदे आजम भगत सिंह के प्रतिमा और पार्क की साफ सफाई किया। इसके बाद कम्पनीबाग चौराहे पर हस्ताक्षर कार्यक्रम का उदघाटन सदर विधायक दयाराम चौधरी ने किया।
        विधायक दयाराम चौधरी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के कार्यकाल में देश विभिन्न क्षेत्रों में तेजी से आगे बढ रहा है। कहा कि उनके जीवनवृत्त से लोगों को देश सेवा का संकल्प लेना चाहिये। उनके नेतृत्व में गरीबों, बेसहारा लोगों के लिये अनेक कल्याणकारी योजनायें संचालित की जा रही है। 
भाजपा किसान मोर्चा क्षेत्रीय  अध्यक्ष गोपेश्वर त्रिपाठी ने कहा कि प्रधानमंत्री के रूप में नरेन्द्र मोदी देश के जनता की भावनाओं के अनुरूप जो निर्णय ले रहे हैं वह सराहनीय है।  जिलाध्यक्ष अमरेश पाण्डेय ने कहा कि हस्ताक्षर अभियान पर जिस भाव से लोगों ने अपनी प्रतिक्रिया दी है उससे स्पष्ट है कि सरकार की योजनायें लोगों तक पहुंचती है। 
          हस्ताक्षर कार्यक्रम के आरम्भ में अतिथियों ने पं. दीनदयाल उपाध्याय और श्यामा प्रसाद मुखर्जी के चित्र पर माल्यार्पण कर नमन् किया। मुख्य रूप से ब्रम्हानन्द शुक्ल विमलेन्द्र सिंह, उमेश तिवारी, जगदीश पाण्डेय, अजय कुमार श्रीवास्तव, उमाकान्त शुक्ल, गजेन्द्र सिंह, रामानन्द 'नन्हें' रमेश कुमार गुप्ता, शरद सिंह रावत, ओम प्रकाश ठाकुर, अभिनव उपाध्याय, दीपक गोड़, बालचन्द शुक्ल, मनीष भट्ट, संत जी मिश्र, प्रभाकर मणि त्रिपाठी, आलोक चौरसिया, राज सिंह रावत, संजय पाण्डेय, शबीरूल हसन, वृजेश मिश्र,  मो. शरीफ, नेहा खान, मो. नवीन, रिया पाण्डेय, राजन ठाकुर, दिव्यांश राव के साथ ही अनेक लोग शामिल रहे।


No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Responsive Ads Here

Pages