<!--Can't find substitution for tag [blog.voiceofbasti.page]--> - Voice of basti

Voice of basti

सच्ची और अच्छी खबरें

Breaking

वॉयस ऑफ बस्ती में आपका स्वागत है विज्ञापन देने के लिए सम्पर्क करें 9598462331

Saturday, November 14, 2026

बाल दिवस पर बच्चों के बीच पहुंचे नवनियुक्त कांग्रेस जिलाध्यक्ष सतीश शर्मा, प्रतिभाओं को किया सम्मानित


गाजियाबाद। जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष पद की जिम्मेदारी दोबारा मिलने के बाद सतीश शर्मा ने बाल दिवस पर अपना दिन बच्चों के साथ बिताया। नगर पंचायत डासना स्थित भारती पब्लिक स्कूल में आयोजित बाल दिवस समारोह में उन्होंने बच्चों के बीच पहुंचकर उनका उत्साहवर्धन किया। कार्यक्रम का शुभारंभ उन्होंने देश के प्रथम प्रधानमंत्री पंडित जवाहरलाल नेहरू के चित्र पर माल्यार्पण एवं पुष्प अर्पित कर किया। इस दौरान विद्यालय के छात्र-छात्राओं ने भी चाचा नेहरू को नमन करते हुए उनके व्यक्तित्व और राष्ट्र निर्माण में योगदान को याद किया।

बाल दिवस के अवसर पर विद्यालय में बाल मेले के साथ निबंध प्रतियोगिता आयोजित की गई। प्रतियोगिता में विद्यार्थियों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया और अपनी प्रतिभा, कल्पनाशीलता तथा रचनात्मक सोच का परिचय दिया। बच्चों के उत्साह को देखते हुए विद्यालय परिसर में उत्सव जैसा माहौल रहा। विभिन्न गतिविधियों में बेहतर प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया।

समारोह को संबोधित करते हुए सतीश शर्मा ने कहा कि पंडित जवाहरलाल नेहरू का बच्चों के प्रति विशेष लगाव था। बच्चे उन्हें प्यार से चाचा नेहरू कहते थे। उनका मानना था कि बच्चे ही देश का भविष्य हैं और उनके बेहतर भविष्य में ही राष्ट्र की उन्नति निहित है।

उन्होंने कहा कि बच्चों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा के साथ अच्छे संस्कार, सुरक्षित वातावरण और आगे बढ़ने के समान अवसर मिलना बेहद जरूरी है। शिक्षा का उद्देश्य केवल किताबी ज्ञान देना नहीं, बल्कि बच्चों में वैज्ञानिक दृष्टिकोण, रचनात्मकता, नैतिकता और सामाजिक जिम्मेदारी की भावना विकसित करना भी होना चाहिए।

सतीश शर्मा ने कहा कि बाल दिवस हमें यह याद दिलाता है कि समाज और देश की सबसे बड़ी जिम्मेदारी बच्चों के भविष्य को संवारना है। प्रत्येक बच्चे को शिक्षा और विकास के समान अवसर उपलब्ध कराना हम सभी का दायित्व है। चाचा नेहरू के विचारों को अपने जीवन में अपनाना और बच्चों के सर्वांगीण विकास के लिए प्रयास करना ही उनके प्रति सच्ची श्रद्धांजलि होगी।

कार्यक्रम में विद्यालय के प्रधानाचार्य राजेंद्र सिंह, एडवोकेट अशोक, मीना शर्मा, अनिल मास्टर, राजीव शर्मा सहित शिक्षकगण एवं गणमान्य लोग मौजूद रहे। आयोजन में शिक्षक अशोक कुमार, मीना शर्मा, फैजान, उर्वशी, काशिफ, गुलजार, सुहाना, अभिषेक भारती एवं हर्षवर्धन का विशेष सहयोग रहा। छात्र-छात्राओं में श्याम, जुनैद, अनमोल, अली हसन, मोहित, शुभम, अरशद, अवकाश, आयशा, शबाना, तलविन, आस मोहम्मद, राजा, अर्शी, मनी, माही, हामिद, अनम, खुशी, अमन सिंह, आयरन, रिहान, मिया और अयान सहित अन्य विद्यार्थी उपस्थित रहे।

No comments:

Post a Comment

Pages