<!--Can't find substitution for tag [blog.voiceofbasti.page]--> - Voice of basti

Voice of basti

सच्ची और अच्छी खबरें

Breaking

वॉयस ऑफ बस्ती में आपका स्वागत है विज्ञापन देने के लिए सम्पर्क करें 9598462331

Thursday, November 12, 2026

छठ पर्व पर रेल यात्रियों की सुरक्षा को लेकर डीआरएम गंभीर, गोण्डा स्टेशन का किया निरीक्षण

लखनऊ। छठ महापर्व पर यात्रियों की अतिरिक्त भीड़ को देखते हुए पूर्वोत्तर रेलवे प्रशासन ने रेल सुरक्षा और यात्री सुविधाओं को लेकर सतर्कता बढ़ा दी है। इसी क्रम में मंडल रेल प्रबंधक गौरव अग्रवाल ने गुरुवार को शाखाधिकारियों के साथ लखनऊ-गोण्डा रेलखंड का विंडो ट्रेलिंग निरीक्षण किया। इसके बाद गोण्डा रेलवे स्टेशन पहुंचकर उन्होंने यात्री सुविधाओं, संरक्षा व्यवस्था और विभिन्न विभागों के कार्यों का जायजा लिया।


निरीक्षण के दौरान मंडल रेल प्रबंधक ने प्लेटफॉर्म संख्या छह पर उपलब्ध यात्री सुविधाओं और सुधार कार्यों की प्रगति देखी। उन्होंने गोण्डा यार्ड में पॉइंट संख्या 321ए का संरक्षा निरीक्षण भी किया। छठ पर्व के दौरान विशेष ट्रेनों के सुरक्षित एवं सुचारु संचालन को लेकर संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

इसके बाद डीआरएम ने रेलवे अस्पताल का निरीक्षण कर चिकित्सा सुविधाओं की जानकारी ली। उन्होंने अस्पताल में आवश्यक दवाओं की उपलब्धता सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। रेलवे कॉलोनी में आवासों के मरम्मत कार्यों की प्रगति भी देखी और संबंधित अधिकारियों को गुणवत्ता के साथ कार्य पूरा कराने को कहा।

स्टेशन परिसर के निरीक्षण में साफ-सफाई, पेयजल व्यवस्था, खानपान स्टॉल, वाटर वेंडिंग मशीन, सर्कुलेटिंग एरिया और प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध अन्य यात्री सुविधाओं की समीक्षा की गई। उन्होंने यात्रियों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराने तथा स्टेशन परिसर में स्वच्छता बनाए रखने पर विशेष जोर दिया।

निरीक्षण के दौरान वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक, वरिष्ठ मंडल इंजीनियर (समन्वय), वरिष्ठ मंडल परिचालन प्रबंधक (समन्वय), वरिष्ठ मंडल सिग्नल एवं दूरसंचार इंजीनियर, वरिष्ठ मंडल संरक्षा अधिकारी, सहायक मंडल इंजीनियर, स्टेशन अधीक्षक सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी एवं कर्मचारी मौजूद रहे।


No comments:

Post a Comment

Pages