<!--Can't find substitution for tag [blog.voiceofbasti.page]--> - Voice of basti

Voice of basti

सच्ची और अच्छी खबरें

Breaking

वॉयस ऑफ बस्ती में आपका स्वागत है विज्ञापन देने के लिए सम्पर्क करें 9598462331

Saturday, November 14, 2026

शिक्षा और संस्कार से ही बनेगा देश का उज्ज्वल भविष्य - मन्जू पाण्डेय


बस्ती। बाल दिवस के अवसर पर शनिवार को शहर के प्राथमिक विद्यालय बैरिहवां में बच्चों के चेहरे उस समय खिल उठे, जब उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी श्रम प्रकोष्ठ की प्रदेश महासचिव मन्जू पाण्डेय ने उनके बीच पहुंचकर पठन-पाठन एवं लेखन सामग्री वितरित की। देश के प्रथम प्रधानमंत्री पंडित जवाहरलाल नेहरू की जयंती पर आयोजित इस कार्यक्रम में बच्चों के साथ खुशियां साझा करने के साथ ही उन्हें शिक्षा, संस्कार और मेहनत का महत्व समझाया गया।

इस दौरान मन्जू पाण्डेय ने बच्चों से आत्मीय बातचीत करते हुए कहा कि बच्चे देश का भविष्य हैं। आज उन्हें मिलने वाली शिक्षा और संस्कार ही कल के भारत की दिशा तय करेंगे। उन्होंने कहा कि कठिन परिश्रम से की गई पढ़ाई कभी व्यर्थ नहीं जाती। बच्चों को मन लगाकर पढ़ाई करने, बड़ों का सम्मान करने और अनुशासन को अपने जीवन का हिस्सा बनाने की जरूरत है। इन गुणों को अपनाकर वे जीवन में अपनी मंजिल हासिल कर सकते हैं।

कार्यक्रम को रोचक बनाते हुए सहकारिता प्रकोष्ठ के प्रदेश प्रवक्ता अवधेश सिंह ने बच्चों से सामान्य ज्ञान के सवाल पूछे। बच्चों ने पूरे उत्साह और आत्मविश्वास के साथ सवालों के जवाब दिए। उनकी प्रतिभा और उत्सुकता देखकर उपस्थित लोगों ने सराहना की।

शैक्षणिक सामग्री पाकर बच्चों में खासा उत्साह देखने को मिला। कार्यक्रम में वरिष्ठ कांग्रेस नेता अनिल तिवारी, विद्यालय की प्रधानाध्यापिका मन्जू यादव, आंगनबाड़ी कार्यकर्ता ममता तथा सहायिका किरन सहित अन्य लोग मौजूद रहे।

No comments:

Post a Comment

Pages