<!--Can't find substitution for tag [blog.voiceofbasti.page]--> - Voice of basti

Voice of basti

सच्ची और अच्छी खबरें

Breaking

वॉयस ऑफ बस्ती में आपका स्वागत है विज्ञापन देने के लिए सम्पर्क करें 9598462331

Saturday, November 14, 2026

छठ पूजा के प्रति आस्था ने दिलाई अलग पहचान, बनकटी में बनवाए सात छठ घाट - अरविन्द पाल


बस्ती। लोक आस्था के महापर्व छठ पूजा के प्रति श्रद्धा, समर्पण और सामाजिक सहभागिता की मिसाल पेश करते हुए वरिष्ठ भाजपा नेता एवं बस्ती सदर विधानसभा क्षेत्र से भावी प्रत्याशी इंजीनियर अरविन्द पाल ने क्षेत्रवासियों को छठ महापर्व की शुभकामनाएं दीं। उन्होंने छठी मैया से सभी के जीवन में सुख, शांति, समृद्धि और खुशहाली की कामना की। उन्होंने कहा कि छठ पर्व हमारी समृद्ध सांस्कृतिक विरासत, पारिवारिक परंपराओं और सामाजिक एकता का प्रतीक है। यह पर्व प्रकृति के प्रति कृतज्ञता और भगवान सूर्य की उपासना का संदेश देता है।

अरविन्द पाल ने छठ पूजा से अपने भावनात्मक जुड़ाव को साझा करते हुए बताया कि वर्ष 2008 में उन्होंने इस धार्मिक आयोजन की शुरुआत की थी। वर्ष 2015 तक यह आयोजन भव्य स्वरूप ले चुका था। उन्होंने बताया कि छठी मैया के आशीर्वाद से पुत्ररत्न की प्राप्ति होने के बाद उनकी श्रद्धा और गहरी हो गई। इसी आस्था से प्रेरित होकर उन्होंने अपने गांव चंद्रनगर मथौली में छठ घाट का निर्माण कराने का संकल्प लिया, ताकि गांव और आसपास के लोगों को सामूहिक रूप से छठ पूजा करने के लिए बेहतर व्यवस्था मिल सके।

शुरुआत में छोटे स्तर पर शुरू हुआ यह आयोजन धीरे-धीरे जनसहभागिता के चलते क्षेत्र का प्रमुख धार्मिक आयोजन बन गया। आज नगर पंचायत बनकटी में सात छठ घाटों का निर्माण कराया जा चुका है। इन घाटों पर बड़ी संख्या में व्रती महिलाएं और श्रद्धालु भगवान सूर्य को अर्घ्य अर्पित कर छठी मैया की आराधना करते हैं। अरविन्द पाल ने कहा कि उनकी कोशिश है कि इस पावन पर्व पर श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की असुविधा न हो और छठ घाटों पर बेहतर सुविधाएं उपलब्ध रहें।

उन्होंने कहा कि धार्मिक आयोजनों का उद्देश्य केवल पूजा-पाठ तक सीमित नहीं है, बल्कि ऐसे आयोजन समाज को जोड़ने और आपसी भाईचारे को मजबूत करने का माध्यम भी हैं। क्षेत्र में विकास कार्यों और जनसंपर्क के जरिए अपनी सक्रियता बनाए रखने वाले अरविन्द पाल बस्ती सदर विधानसभा क्षेत्र से अपनी राजनीतिक दावेदारी को लेकर भी चर्चा में हैं।

उन्होंने छठी मैया से प्रार्थना की कि सभी व्रती माताओं-बहनों का व्रत सफल हो और समूचे क्षेत्र में सुख, शांति एवं समृद्धि का वातावरण बना रहे।

No comments:

Post a Comment

Pages