<!--Can't find substitution for tag [blog.voiceofbasti.page]--> - Voice of basti

Voice of basti

सच्ची और अच्छी खबरें

Breaking

वॉयस ऑफ बस्ती में आपका स्वागत है विज्ञापन देने के लिए सम्पर्क करें 9598462331

Sunday, November 1, 2026

सरदार पटेल के योगदान को सदैव याद रखेगा देश - डा. वी.के. वर्मा


बस्ती। गोटवा स्थित पटेल एस.एम.एच. हॉस्पिटल में भारतीय कुर्मी महासभा के जिलाध्यक्ष डा. वी.के. वर्मा के संयोजन में भारत रत्न लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल की जयंती के उपलक्ष्य में संगोष्ठी का आयोजन किया गया। इसमें वक्ताओं ने सरदार पटेल के व्यक्तित्व, कृतित्व और राष्ट्र निर्माण में उनके अतुलनीय योगदान पर विस्तार से प्रकाश डाला।

संगोष्ठी को संबोधित करते हुए डा. वी.के. वर्मा ने कहा कि सरदार वल्लभभाई पटेल स्वतंत्र भारत के महान दूरदर्शी राजनेता और कुशल प्रशासक थे। उन्होंने आजादी के बाद देश के प्रथम उप प्रधानमंत्री एवं गृह मंत्री के रूप में महत्वपूर्ण जिम्मेदारी निभाई। एक प्रतिष्ठित अधिवक्ता और स्वतंत्रता संग्राम के प्रमुख नेता के रूप में भी उनका योगदान अविस्मरणीय है। उन्होंने कहा कि सरदार पटेल जैसा मजबूत, अडिग और दृढ़ संकल्पित व्यक्तित्व बनना आसान नहीं है। राष्ट्र की एकता और अखंडता के लिए उनका समर्पण सदैव देशवासियों को प्रेरित करता रहेगा।

महासभा के प्रदेश उपाध्यक्ष आर.के. सिंह पटेल, मस्तराम वर्मा, बद्री प्रसाद चौधरी, अशोक कुमार वर्मा और के.सी. पटेल ने कहा कि बारदोली सत्याग्रह ने सरदार पटेल को गुजरात के नायक के साथ ही राष्ट्रीय स्तर पर एक प्रखर नेता के रूप में स्थापित किया। संविधान सभा के वरिष्ठ सदस्य के रूप में उन्होंने भारतीय संविधान के निर्माण में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। वक्ताओं ने कहा कि सरदार पटेल के विचारों, संघर्ष और राष्ट्र के प्रति समर्पण से नई पीढ़ी को प्रेरणा लेनी चाहिए।

इस अवसर पर घनश्याम चौधरी, प्रमोद चौधरी, मायाराम चौधरी, अजय चौधरी, कृपाशंकर चौधरी, विद्यासागर चौधरी, अशोक कुमार चौधरी, डा. श्याम नारायण चौधरी, मंशाराम चौधरी सहित हॉस्पिटल के अनेक चिकित्सक एवं अन्य गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

No comments:

Post a Comment

Pages