<!--Can't find substitution for tag [blog.voiceofbasti.page]--> - Voice of basti

Voice of basti

सच्ची और अच्छी खबरें

Breaking

वॉयस ऑफ बस्ती में आपका स्वागत है विज्ञापन देने के लिए सम्पर्क करें 9598462331

Sunday, November 1, 2026

चेकिंग के दौरान चोरी की मोटरसाइकिल के साथ एक आरोपी गिरफ्तार

- एम्स अस्पताल की पार्किंग से चोरी हुई थी बाइक, कैंट पुलिस ने किया बरामद


गोरखपुर। चोरी की घटनाओं पर अंकुश लगाने के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत कैंट पुलिस ने चेकिंग के दौरान चोरी की मोटरसाइकिल के साथ एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उसके कब्जे से चोरी की एक मोटरसाइकिल बरामद की है। गिरफ्तार आरोपी की पहचान कृष्णानंद पाण्डेय पुत्र संजय पाण्डेय निवासी ग्राम भीटी खोरिया, थाना खजनी, जनपद गोरखपुर के रूप में हुई है।

पुलिस के अनुसार, 30 मई 2025 को एक व्यक्ति अपनी मोटरसाइकिल लेकर एम्स अस्पताल गया था। उसने बाइक अस्पताल परिसर की पार्किंग में खड़ी की और अंदर चला गया। वापस लौटने पर मोटरसाइकिल गायब मिली। काफी तलाश के बाद भी बाइक का पता नहीं चलने पर पीड़ित की तहरीर पर एम्स थाने में चोरी का मुकदमा दर्ज किया गया था।

इसी मामले में कैंट पुलिस की टीम चेकिंग कर रही थी। इस दौरान उपनिरीक्षक विवेक राज सिंह के नेतृत्व में पुलिस टीम ने आरोपी कृष्णानंद पाण्डेय को चोरी की मोटरसाइकिल के साथ गिरफ्तार कर लिया। बरामदगी के आधार पर कैंट थाने में मुकदमा अपराध संख्या 603/2026 के तहत धारा 317(2) भारतीय न्याय संहिता में मुकदमा दर्ज किया गया है। पुलिस आरोपी के विरुद्ध अग्रिम विधिक कार्रवाई कर रही है।

गिरफ्तारी करने वाली टीम में चौकी प्रभारी बेतियाहाता उपनिरीक्षक विवेक राज सिंह, कांस्टेबल उपेंद्र यादव और कांस्टेबल शंभु चौहान शामिल रहे।

No comments:

Post a Comment

Pages