<!--Can't find substitution for tag [blog.voiceofbasti.page]--> - Voice of basti

Voice of basti

सच्ची और अच्छी खबरें

Breaking

वॉयस ऑफ बस्ती में आपका स्वागत है विज्ञापन देने के लिए सम्पर्क करें 9598462331

Friday, November 6, 2026

धान की क्रॉप कटिंग का डीएम ने किया निरीक्षण, 48 कुंतल प्रति हेक्टेयर मिली उपज


वॉयस ऑफ बस्ती संवाददाता

संत कबीर नगर। जिलाधिकारी अनुज मलिक ने खरीफ विपणन वर्ष 2026-27 के अंतर्गत विकासखंड खलीलाबाद की ग्राम पंचायत बड़गो में धान की क्रॉप कटिंग का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने चयनित कृषक गोविंद सिंह के गाटा संख्या 894 में अधिसूचित धान की फसल की कटाई सीसीई ऐप के माध्यम से कराई।

क्रॉप कटिंग के दौरान 43.3 वर्ग मीटर क्षेत्रफल के प्लॉट से 20.700 किलोग्राम धान की उपज प्राप्त हुई। इसके आधार पर प्रति हेक्टेयर अनुमानित उत्पादन 48 कुंतल आंका गया।

निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने फसल कटाई प्रयोग की प्रक्रिया का जायजा लिया तथा डिजिटल माध्यम से आंकड़ों के संकलन की जानकारी ली। इस अवसर पर उप जिलाधिकारी खलीलाबाद हृदय राम तिवारी, जिला कृषि अधिकारी डॉ. सर्वेश कुमार यादव, अपर सांख्यिकीय अधिकारी ओमप्रकाश दुबे, राजस्व निरीक्षक चंद्र भूषण, लेखपाल राधेश्याम, प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना के जिला समन्वयक अष्टभुजा सिंह, ब्लॉक समन्वयक अमित कुमार सिंह, सचिन वर्मा, देवेश कुमार सिंह, सभासद अरविंद कन्नौजिया सहित संबंधित कृषक एवं अन्य गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

No comments:

Post a Comment

Pages