<!--Can't find substitution for tag [blog.voiceofbasti.page]--> - Voice of basti

Voice of basti

सच्ची और अच्छी खबरें

Breaking

वॉयस ऑफ बस्ती में आपका स्वागत है विज्ञापन देने के लिए सम्पर्क करें 9598462331

Thursday, October 22, 2026

एक नवंबर को लगेगा वृहद विधिक सहायता एवं जागरूकता शिविर


वॉयस ऑफ बस्ती संवाददाता

बस्ती। उत्तर प्रदेश राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण, लखनऊ के निर्देशानुसार एक नवंबर 2026 को जनपद में मेगा वृहद विधिक सहायता एवं जागरूकता शिविर का आयोजन किया जाएगा। शिविर के माध्यम से आमजन को सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी देने के साथ पात्र लोगों को उनका लाभ दिलाने में सहायता की जाएगी।

जनपद न्यायाधीश एवं जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के अध्यक्ष शमसुल हक के मार्गदर्शन में आयोजित होने वाले इस शिविर में समाज के कमजोर एवं वंचित वर्गों पर विशेष ध्यान दिया जाएगा। इनमें दिव्यांगजन, बच्चे, महिलाएं, असंगठित क्षेत्र के श्रमिक, अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति सहित अन्य पात्र लाभार्थी शामिल हैं। विभिन्न सरकारी विभागों के सहयोग से लाभार्थियों का चिह्नांकन एवं पंजीकरण कराकर उन्हें संबंधित योजनाओं का लाभ दिलाने की प्रक्रिया पूरी की जाएगी।

शिविर की तैयारियों और व्यवस्थाओं की समीक्षा के लिए जनपद न्यायाधीश शमसुल हक की अध्यक्षता में विभिन्न विभागों के अधिकारियों की बैठक आयोजित की गई। बैठक में अधिकारियों को निर्देश दिया गया कि वे आमजन को सरकारी योजनाओं की जानकारी उपलब्ध कराने के साथ पात्र व्यक्तियों तक उनका लाभ पहुंचाना सुनिश्चित करें।

इसके साथ ही एक नवंबर को आयोजित होने वाले शिविर के प्रति लोगों को जागरूक करने और अधिक से अधिक पात्र लाभार्थियों की सहभागिता सुनिश्चित करने पर जोर दिया गया, ताकि जरूरतमंद लोगों को विधिक सहायता के साथ जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ मिल सके।

No comments:

Post a Comment

Pages