<!--Can't find substitution for tag [blog.voiceofbasti.page]--> - Voice of basti

Voice of basti

सच्ची और अच्छी खबरें

Breaking

वॉयस ऑफ बस्ती में आपका स्वागत है विज्ञापन देने के लिए सम्पर्क करें 9598462331

Sunday, October 18, 2026

भटनी जीआरपी की बड़ी कार्रवाई, 225 शीशी अवैध देसी शराब के साथ दो तस्कर गिरफ्तार


गोरखपुर। अवैध शराब की तस्करी पर अंकुश लगाने के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत राजकीय रेलवे पुलिस (जीआरपी) भटनी को सफलता मिली है। पुलिस टीम ने बनकटा रेलवे स्टेशन के प्लेटफॉर्म नंबर दो से दो आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से 225 शीशी अवैध देसी शराब बरामद की है। बरामद शराब की कुल मात्रा 45 लीटर और अनुमानित कीमत 12,600 रुपये बताई गई है।

जीआरपी के मुताबिक, रेलवे स्टेशनों पर अपराध नियंत्रण और अवैध शराब की तस्करी रोकने के लिए लगातार अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में 18 अक्टूबर को जीआरपी भटनी की टीम ने कार्रवाई करते हुए दोनों आरोपियों को गिरफ्तार किया। तलाशी के दौरान उनके पास से 180 शीशी बंटी-बबली और 45 शीशी रॉकेट ब्रांड की देसी शराब बरामद हुई।

गिरफ्तार आरोपियों की पहचान बिहार के सिवान जिले के दरौली थाना क्षेत्र के सरहवा निवासी गौतम कुमार भारती (29) और मैरवा थाना क्षेत्र के घमौर निवासी बिरेन्द्र कुमार यादव (30) के रूप में हुई है।

- बिहार में अधिक कीमत पर बेचने का आरोप

पुलिस के अनुसार, पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि वे उत्तर प्रदेश से ट्रेनों के माध्यम से शराब लेकर बिहार जाते थे और वहां अधिक कीमत पर बेचते थे। पुलिस ने दोनों के खिलाफ जीआरपी भटनी थाने में मुकदमा अपराध संख्या 45/2026 के तहत आबकारी अधिनियम की धारा 60 में मामला दर्ज किया है। आरोपियों के आपराधिक इतिहास की भी जानकारी जुटाई जा रही है।

- पुलिस टीम ने की कार्रवाई

यह कार्रवाई रेलवे पुलिस के वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देश और पर्यवेक्षण में की गई। अभियान में जीआरपी भटनी के हेड कांस्टेबल नीरज वर्मा, कांस्टेबल शिवेंद्र चौधरी तथा बनकटा थाना क्षेत्र के पुलिसकर्मी मुलायम यादव और अखंड प्रताप सिंह शामिल रहे।

No comments:

Post a Comment

Pages