<!--Can't find substitution for tag [blog.voiceofbasti.page]--> - Voice of basti

Voice of basti

सच्ची और अच्छी खबरें

Breaking

वॉयस ऑफ बस्ती में आपका स्वागत है विज्ञापन देने के लिए सम्पर्क करें 9598462331

Thursday, October 22, 2026

त्योहार विशेष ट्रेन अब बढ़नी के बजाय गोंडा तक जाएगी, छह फेरों के लिए बदला मार्ग


गोरखपुर। पूर्वोत्तर रेलवे प्रशासन ने परिचालनिक कारणों से बान्द्रा टर्मिनस-बढ़नी साप्ताहिक त्योहार विशेष ट्रेन के संचालन में बदलाव किया है। रेलवे के अनुसार, गाड़ी संख्या 05038 बान्द्रा टर्मिनस-बढ़नी साप्ताहिक त्योहार विशेष ट्रेन 24 अक्टूबर से 28 नवंबर 2026 तक निर्धारित छह फेरों में बढ़नी के स्थान पर गोंडा स्टेशन पर ही अपनी यात्रा समाप्त करेगी।

इस अवधि में गोंडा से बढ़नी के बीच इस ट्रेन का संचालन निरस्त रहेगा। रेलवे प्रशासन ने यात्रियों से यात्रा की योजना बनाने से पहले ट्रेन के बदले हुए संचालन की जानकारी प्राप्त करने की अपील की है।

No comments:

Post a Comment

Pages