बस्ती। भाजपा के राष्ट्रीय महामंत्री हरीश द्विवेदी की पूज्य माताजी के निधन पर बस्ती के तेलियाजोत स्थित उनके पैतृक आवास पर शोक संवेदना व्यक्त करने के लिए भाजपा के वरिष्ठ नेताओं, जनप्रतिनिधियों, राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं का पहुंचना जारी रहा। शनिवार को कई वरिष्ठ नेताओं ने दिवंगत माता जी के चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी और शोकाकुल परिवार के प्रति संवेदना व्यक्त की।
भाजपा के राष्ट्रीय महामंत्री एवं उत्तर प्रदेश प्रभारी राज्यसभा सांसद विनोद तावड़े, राष्ट्रीय महामंत्री सुनील बंसल तथा राष्ट्रीय मंत्री एवं उत्तर प्रदेश के सह प्रभारी प्रदीप वर्मा ने तेलियाजोत पहुंचकर श्रद्धासुमन अर्पित किए। भाजपा के पूर्व राष्ट्रीय महामंत्री एवं राज्यसभा सांसद राधा मोहन दास अग्रवाल ने भी दिवंगत माता जी को श्रद्धांजलि दी।
इस अवसर पर राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के गोरक्ष प्रांत के प्रांत प्रचारक प्रमुख अवधेश, विभाग प्रचारक अजय नारायण, पूर्व सांसद लल्लू सिंह, पूर्व सांसद अर्जुन राय, बिहार सरकार के राज्य मंत्री राणा रणधीर सिंह, बिहार के विधायक बैद्यनाथ प्रसाद, पूर्व विधान परिषद सदस्य रामू द्विवेदी, पूर्व विधायक उमेश पाण्डेय और युवा मोर्चा के क्षेत्रीय अध्यक्ष पुरुषार्थ सिंह समेत अनेक वरिष्ठ पदाधिकारी एवं जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे।
श्रद्धांजलि देने वालों में भाजपा के विभिन्न राज्यों के प्रदेश एवं जिला पदाधिकारी, किसान मोर्चा और महिला मोर्चा के प्रतिनिधि, ब्लॉक प्रमुख, जिला पंचायत प्रतिनिधि, पूर्व जनप्रतिनिधि तथा सामाजिक क्षेत्र से जुड़े गणमान्य लोग शामिल रहे। गोरखपुर सहित पूर्वांचल के विभिन्न क्षेत्रों से पहुंचे कार्यकर्ताओं और क्षेत्रवासियों ने भी दिवंगत माता जी के चित्र पर पुष्प अर्पित कर अपनी श्रद्धांजलि दी।
पैतृक आवास पर शोक संवेदना व्यक्त करने पहुंचे नेताओं और कार्यकर्ताओं ने हरीश द्विवेदी एवं उनके परिजनों के प्रति संवेदना प्रकट की। इस दौरान पूरे वातावरण में शोक और श्रद्धा का भाव रहा।


No comments:
Post a Comment