<!--Can't find substitution for tag [blog.voiceofbasti.page]--> - Voice of basti

Voice of basti

सच्ची और अच्छी खबरें

Breaking

वॉयस ऑफ बस्ती में आपका स्वागत है विज्ञापन देने के लिए सम्पर्क करें 9598462331

Saturday, October 17, 2026

बेटियों की शादी के लिए छह शिक्षक परिवारों को मिली आर्थिक मदद


बस्ती। जरूरत के समय अपनों का साथ ही सबसे बड़ा संबल होता है। इसी भावना के साथ टीचर्स सेल्फ केयर टीम जरूरतमंद शिक्षक परिवारों की मदद के लिए लगातार प्रयास कर रही है। शनिवार को कप्तानगंज ब्लॉक संसाधन केंद्र (बीआरसी) पर आयोजित कार्यक्रम में छह शिक्षक परिवारों को उनकी बेटियों की शादी के लिए आर्थिक सहायता प्रदान की गई। टीम की ओर से प्रत्येक लाभार्थी को 51 हजार रुपये का चेक दिया गया। इस प्रकार कुल 3 लाख 6 हजार रुपये की सहायता वितरित की गई।

टीम के जिला संयोजक प्रमोद कुमार ओझा ने बताया कि संगठन का उद्देश्य जरूरतमंद शिक्षकों और उनके परिवारों को विपरीत परिस्थितियों में आर्थिक सहयोग उपलब्ध कराना है। बेटियों की शादी जैसे महत्वपूर्ण अवसर पर सहायता देकर परिवारों की जिम्मेदारी को साझा करने का प्रयास किया जा रहा है।

मंडल सह-संयोजक राजेश कुमार श्रीवास्तव ने कहा कि टीचर्स सेल्फ केयर टीम शिक्षकों के हितों के लिए कार्य करने के साथ जरूरत के समय उनके परिवारों के साथ खड़ी रहती है। आर्थिक सहायता का यह प्रयास संगठन की सामाजिक प्रतिबद्धता को दर्शाता है।

सहायता प्राप्त करने वालों में छेदी प्रसाद, प्रेम पुजारी, किरन, मजहर आलम, बृजेश कुमार ओझा और प्रकाश कुमार गौतम शामिल रहे।

चेक वितरण कार्यक्रम में जिला कोषाध्यक्ष दिलीप कुमार चौधरी, लक्ष्मण पाल, रवींद्र मौर्य, अकील गिरि, अशोक कुमार, संजय मिश्रा, घनश्याम तिवारी, केपी आनंद, एआरपी भैया प्रकाश, राकेश कुमार चौहान और कन्यादान प्रभारी अवधेश कुमार सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।

No comments:

Post a Comment

Pages