<!--Can't find substitution for tag [blog.voiceofbasti.page]--> - Voice of basti

Voice of basti

सच्ची और अच्छी खबरें

Breaking

वॉयस ऑफ बस्ती में आपका स्वागत है विज्ञापन देने के लिए सम्पर्क करें 9598462331

Sunday, October 4, 2026

दुर्गा पूजा को लेकर लालगंज थाने में पीस कमेटी की बैठक, आयोजकों व डीजे संचालकों को दिए दिशा-निर्देश

महादेवा, बस्ती। आगामी दुर्गा पूजा, प्रतिमा विसर्जन एवं अन्य त्योहारों को शांतिपूर्ण और सकुशल संपन्न कराने को लेकर लालगंज थाना परिसर में पीस कमेटी की बैठक आयोजित की गई। बैठक प्रभारी निरीक्षक दिनेश चंद्र चौधरी के नेतृत्व में हुई, जिसमें क्षेत्राधिकारी रुधौली एवं उपजिलाधिकारी सदर सहित दुर्गा प्रतिमा स्थापित करने वाले आयोजक और डीजे संचालक मौजूद रहे।

बैठक में पुलिस-प्रशासन ने त्योहारों के दौरान शांति एवं कानून-व्यवस्था बनाए रखने को लेकर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। डीजे संचालकों को शासन-प्रशासन द्वारा निर्धारित ध्वनि सीमा और समय-सीमा का अनिवार्य रूप से पालन करने की हिदायत दी गई। साथ ही धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचाने वाले अथवा आपत्तिजनक गीत-संगीत नहीं बजाने के निर्देश दिए गए।
प्रतिमा विसर्जन और जुलूस के दौरान पर्याप्त सतर्कता बरतने तथा किसी भी स्थिति में शांति व्यवस्था प्रभावित न होने देने पर जोर दिया गया। प्रभारी निरीक्षक दिनेश चंद्र चौधरी ने सभी आयोजकों से आपसी सौहार्द, भाईचारा और शांतिपूर्ण वातावरण बनाए रखने की अपील की। उन्होंने त्योहारों को सकुशल संपन्न कराने में पुलिस-प्रशासन का सहयोग करने का आह्वान किया।

No comments:

Post a Comment

Pages