<!--Can't find substitution for tag [blog.voiceofbasti.page]--> - Voice of basti

Voice of basti

सच्ची और अच्छी खबरें

Breaking

वॉयस ऑफ बस्ती में आपका स्वागत है विज्ञापन देने के लिए सम्पर्क करें 9598462331

Saturday, October 10, 2026

महिला रेलकर्मियों ने अयोध्या में किए रामलला के दर्शन, भ्रमण शिविर से मिली नई ऊर्जा

वॉयस ऑफ बस्ती संवाददाता

लखनऊ। पूर्वोत्तर रेलवे, लखनऊ मंडल की ओर से कर्मचारी कल्याण एवं महिला सशक्तिकरण को बढ़ावा देने के उद्देश्य से गोरखपुर परिक्षेत्र की महिला रेलकर्मियों के लिए एक दिवसीय अयोध्या भ्रमण शिविर आयोजित किया गया। कर्मचारी कल्याण निधि के अंतर्गत आयोजित इस शिविर में 39 महिला रेलकर्मियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।

मंडल रेल प्रबंधक गौरव अग्रवाल के मार्गदर्शन और वरिष्ठ मंडल कार्मिक अधिकारी राजेश कुमार गुप्ता के निर्देशन में आयोजित भ्रमण के दौरान महिला रेलकर्मियों ने अयोध्याधाम पहुंचकर श्रीराम मंदिर में दर्शन-पूजन किया। इसके बाद हनुमानगढ़ी मंदिर में आशीर्वाद प्राप्त किया। प्रतिभागियों ने लता चौक और पवित्र सरयू नदी के तट पर स्थित राम घाट का भी भ्रमण किया।

सरयू तट के शांत और आध्यात्मिक वातावरण ने महिला कर्मचारियों को आत्मिक शांति और नई ऊर्जा प्रदान की। महिला रेलकर्मियों ने कहा कि व्यस्त कार्यशैली के बीच इस तरह के आयोजन से मानसिक सुकून मिलता है। साथ ही, सहकर्मियों के साथ संवाद और आपसी मेलजोल बढ़ने से कार्य के प्रति सकारात्मक दृष्टिकोण विकसित होता है।

मंडल रेल प्रबंधक गौरव अग्रवाल ने कहा कि भ्रमण शिविर का उद्देश्य महिला रेलकर्मियों को धार्मिक एवं सांस्कृतिक स्थलों से जोड़ने के साथ उनका मानसिक तनाव कम करना, सामाजिक जुड़ाव बढ़ाना और टीम भावना को मजबूत करना है। उन्होंने कहा कि मंडल प्रशासन महिला कर्मचारियों के कल्याण, सम्मान और सशक्तिकरण के लिए निरंतर प्रयासरत है।

No comments:

Post a Comment

Pages