गोरखपुर। कोतवाली थाना पुलिस ने आत्महत्या के लिए दुष्प्रेरित करने के आरोप में वांछित पति-पत्नी को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान अनूप कुमार जायसवाल पुत्र स्व. मुन्ना लाल जायसवाल और खुशबू जायसवाल पत्नी अनूप कुमार जायसवाल, निवासी बक्शीपुर, थाना कोतवाली, गोरखपुर के रूप में हुई है।
पुलिस के अनुसार, अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत यह कार्रवाई की गई। पुलिस अधीक्षक नगर के मार्गदर्शन, क्षेत्राधिकारी कोतवाली के पर्यवेक्षण तथा प्रभारी निरीक्षक कोतवाली के नेतृत्व में वरिष्ठ उपनिरीक्षक शिवराज सिंह ने पुलिस टीम के साथ दोनों आरोपियों को गिरफ्तार किया।
इस मामले में थाना कोतवाली में मु0अ0सं0 214/2026 के तहत भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धारा 108 में मुकदमा दर्ज है। पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर अग्रिम विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है।
गिरफ्तारी करने वाली टीम में वरिष्ठ उपनिरीक्षक शिवराज सिंह, उपनिरीक्षक आदित्य पाण्डेय, आकाश सिंह, हर्ष शुक्ला, प्रगति सिंह, महिला कांस्टेबल साधना सिंह और कांस्टेबल यशस्वी शामिल रहे।

No comments:
Post a Comment