<!--Can't find substitution for tag [blog.voiceofbasti.page]--> - Voice of basti

Voice of basti

सच्ची और अच्छी खबरें

Breaking

वॉयस ऑफ बस्ती में आपका स्वागत है विज्ञापन देने के लिए सम्पर्क करें 9598462331

Thursday, October 22, 2026

साइबर ठगी के शिकार व्यक्ति को बस्ती पुलिस ने लौटाए एक लाख रुपये से अधिक


बस्ती। साइबर अपराधियों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए रुधौली थाना की साइबर सेल टीम ने ठगी के शिकार व्यक्ति को बड़ी राहत दिलाई है। टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए पीड़ित के 1,01,258.66 रुपये वापस उसके बैंक खाते में करा दिए। साइबर अपराधियों ने खुद को साइबर क्राइम अधिकारी बताकर डराने-धमकाने के बाद पीड़ित से 1,08,500 रुपये ट्रांसफर करा लिए थे।

रुधौली थाना क्षेत्र के रौनाकला निवासी संजय कुमार पुत्र सत्यनारायण के साथ हुई इस साइबर ठगी की शिकायत नेशनल साइबर क्राइम रिपोर्टिंग पोर्टल (एनसीआरपी) पर दर्ज कराई गई थी। शिकायत मिलते ही रुधौली साइबर सेल की टीम सक्रिय हुई और संबंधित इंडसइंड बैंक से ईमेल के माध्यम से संपर्क कर ठगी की रकम में से 1,01,258.66 रुपये होल्ड करा लिए।

आवश्यक विधिक प्रक्रिया पूरी करने के बाद पुलिस ने उक्त धनराशि पीड़ित के बैंक खाते में वापस करा दी। अपनी रकम वापस मिलने पर संजय कुमार ने बस्ती पुलिस और रुधौली थाना की टीम के प्रति आभार जताया तथा पुलिस की तत्परता की सराहना की।

पुलिस अधीक्षक बस्ती के निर्देश पर की गई इस कार्रवाई में प्रभारी निरीक्षक संजय कुमार दुबे, साइबर प्रभारी उपनिरीक्षक अर्जुन तिवारी तथा कांस्टेबल सर्वदानन्द यादव और सतीश चंद्र की अहम भूमिका रही।

साइबर ठगी से बचाव की अपील: अनजान व्यक्ति के फोन पर खुद को पुलिस या अन्य सरकारी अधिकारी बताकर डराने-धमकाने पर सतर्क रहें। किसी के दबाव में आकर पैसे ट्रांसफर न करें और साइबर ठगी होने पर तत्काल हेल्पलाइन नंबर 1930 पर शिकायत दर्ज कराएं।

No comments:

Post a Comment

Pages