<!--Can't find substitution for tag [blog.voiceofbasti.page]--> - Voice of basti

Voice of basti

सच्ची और अच्छी खबरें

Breaking

वॉयस ऑफ बस्ती में आपका स्वागत है विज्ञापन देने के लिए सम्पर्क करें 9598462331

Thursday, October 22, 2026

मिशन शक्ति 6.0 : गौर और मुंडेरवा पुलिस ने छात्राओं को किया जागरूक


बस्ती। मिशन शक्ति अभियान फेज-6.0 के तहत गुरुवार को बस्ती जिले के गौर और मुंडेरवा थाना पुलिस ने विद्यालयों में जागरूकता अभियान चलाकर छात्राओं को महिला सुरक्षा, सम्मान और स्वावलंबन के प्रति जागरूक किया। इस दौरान छात्राओं को विभिन्न हेल्पलाइन नंबरों की जानकारी देने के साथ ही साइबर अपराधों से बचाव के उपाय भी बताए गए।

थाना गौर पुलिस ने पंडित महादेव शुक्ल इंटर कॉलेज, गौर तथा थाना मुंडेरवा पुलिस ने गन्ना विकास इंटर कॉलेज, मुंडेरवा में छात्राओं को जागरूक किया। पुलिसकर्मियों ने महिला सुरक्षा से संबंधित महत्वपूर्ण जानकारियां साझा करते हुए बताया कि किसी भी प्रकार की परेशानी या संकट की स्थिति में छात्राएं संबंधित हेल्पलाइन नंबरों का इस्तेमाल कर सहायता प्राप्त कर सकती हैं। इस दौरान छात्राओं को 1090, 181, 112, 1076, 1098 और 108 हेल्पलाइन नंबरों की जानकारी दी गई तथा जागरूकता संबंधी पंपलेट वितरित किए गए।

पुलिस टीम ने साइबर अपराधों के बढ़ते मामलों के प्रति सतर्क करते हुए अनजान कॉल, संदिग्ध लिंक और ऑनलाइन धोखाधड़ी से बचने की सलाह दी। साथ ही साइबर अपराध का शिकार होने पर तत्काल साइबर हेल्पलाइन नंबर 1930 पर शिकायत दर्ज कराने के बारे में बताया। पुलिस ने छात्राओं से स्वयं जागरूक रहने के साथ ही अपने परिवार और आसपास के लोगों को भी जागरूक करने तथा अपराध के विरुद्ध आवाज उठाने की अपील की।

इसके अतिरिक्त दोनों थाना क्षेत्रों में पुलिस टीमों ने भीड़भाड़ वाले स्थानों के आसपास चेकिंग अभियान चलाया। इस दौरान अनावश्यक रूप से घूम रहे व्यक्तियों को सख्त हिदायत देते हुए सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखने के लिए सतर्कता बरती गई।

No comments:

Post a Comment

Pages