<!--Can't find substitution for tag [blog.voiceofbasti.page]--> - Voice of basti

Voice of basti

सच्ची और अच्छी खबरें

Breaking

वॉयस ऑफ बस्ती में आपका स्वागत है विज्ञापन देने के लिए सम्पर्क करें 9598462331

Thursday, October 22, 2026

5 नवंबर को जिले में मार्च निकालेगी भाजपा, 30 नवंबर तक चलेगा जन-जागरण अभियान


बस्ती। भारतीय जनता पार्टी ने ‘लोकतंत्र बचाओ, भीड़तंत्र हटाओ’ अभियान के तहत बस्ती में जन-जागरण की तैयारी तेज कर दी है। गुरुवार को भाजपा जिला कार्यालय में आयोजित सांगठनिक बैठक में 5 नवंबर को मार्च निकालने की घोषणा की गई। बैठक में पार्टी के राष्ट्रीय महामंत्री एवं पूर्व सांसद हरीश द्विवेदी ने कार्यकर्ताओं से अभियान को जन-जन तक पहुंचाने और बूथ स्तर पर संगठन को मजबूत बनाने का आह्वान किया।

हरीश द्विवेदी ने कहा कि लोकतंत्र की रक्षा के लिए जनता से सीधा संवाद, पारदर्शिता और जनभागीदारी आवश्यक है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से प्रत्येक बूथ तक पहुंचकर लोगों की समस्याओं को समझने और उनके समाधान के लिए सक्रिय भूमिका निभाने की अपील की। उन्होंने कहा कि पार्टी की नीतियों, कार्यों और उपलब्धियों को प्रभावी ढंग से जनता के सामने रखा जाए, ताकि लोगों के साथ संवाद और संपर्क को और मजबूत किया जा सके।

जिला प्रभारी एवं क्षेत्रीय महामंत्री सत्येंद्र सिन्हा की विशेष उपस्थिति में हुई बैठक की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष विवेकानंद मिश्र ने की। इस दौरान विपक्षी दलों पर जनता को भ्रमित करने का आरोप लगाते हुए उनके खिलाफ जन-जागरण अभियान चलाने की रणनीति पर चर्चा हुई। भाजपा की ओर से बताया गया कि अभियान 22 अक्टूबर से 30 नवंबर तक संचालित किया जाएगा। इसी क्रम में 5 नवंबर को प्रस्तावित मार्च को सफल बनाने के लिए पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं को जिम्मेदारी निभाने का आह्वान किया गया।

बैठक में कार्यकर्ताओं ने पार्टी की विचारधारा, नीतियों और उपलब्धियों को जन-जन तक पहुंचाने तथा संगठनात्मक गतिविधियों को गति देने का संकल्प लिया। पार्टी पदाधिकारियों ने अभियान के दौरान जनता के बीच सक्रिय संपर्क बनाए रखने पर जोर दिया।

इस अवसर पर संजय चौधरी, राजेश पाल चौधरी, वैभव पांडेय, यशकांत सिंह, राम सिंगर ओझा, प्रत्युष विक्रम सिंह, डॉ. रघुवर पांडेय, भानु प्रकाश मिश्रा, अखंड प्रताप सिंह, वीरेंद्र गौतम, दिलीप पांडेय, शिवानी सिंह, शालिनी मिश्रा, अमृत कुमार वर्मा, अभिषेक कुमार, प्रेम प्रकाश चौधरी, सुनील सिंह, सुरेंद्र चौधरी, राकेश शर्मा, राजेंद्र राजभर, प्रदीप निषाद, सुधाकर पांडेय ‘नीरज’, विनय सिंह भारद्वाज, नीलम गौड़, राधेश्याम कमलापुरी, रवि कुमार, विनय यादव, वरुण पांडेय, प्रभुदयाल वर्मा, अमित गुप्ता, नीरज त्रिपाठी, मंजू श्रीवास्तव, राजेश कमलापुरी, कमेन्द्र चौहान, शिव प्रसाद चौधरी, विजय पांडेय ‘राजू’, अजय पांडेय, विशुद्धानंद तिवारी, सुरेंद्र सिंह, जटाशंकर शुक्ल, सुमन सिंह, प्रबल मलानी, योगेंद्र सिंह, तारक जायसवाल, सतेंद्र सिंह ‘भोलू’, पुष्करादित्य सिंह, अरविंद सिंह, रामायण सिंह, राकेश श्रीवास्तव, गौरव तिवारी, राजकुमार शुक्ल, आदित्य शर्मा और जिला मीडिया प्रभारी अजय पाल सिंह सहित बड़ी संख्या में जिला पदाधिकारी, मंडल अध्यक्ष एवं वरिष्ठ कार्यकर्ता मौजूद रहे।

No comments:

Post a Comment

Pages