<!--Can't find substitution for tag [blog.voiceofbasti.page]--> - Voice of basti

Voice of basti

सच्ची और अच्छी खबरें

Breaking

वॉयस ऑफ बस्ती में आपका स्वागत है विज्ञापन देने के लिए सम्पर्क करें 9598462331

Thursday, October 22, 2026

हरीश द्विवेदी के जन्मदिन पर अंबेडकर पार्कों में हुआ पौधारोपण


बस्ती। भाजपा के राष्ट्रीय महामंत्री एवं पूर्व सांसद हरीश द्विवेदी के जन्मदिन पर भाजपा अनुसूचित मोर्चा के जिलाध्यक्ष प्रभु दयाल वर्मा ने खीरी घाट सहित विभिन्न अंबेडकर पार्कों में पौधारोपण किया। इस दौरान उन्होंने पौधे लगाकर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया और हरीश द्विवेदी के स्वस्थ एवं दीर्घायु जीवन की कामना की।

प्रभु दयाल वर्मा ने कहा कि पेड़-पौधे प्रकृति की अमूल्य धरोहर हैं। पर्यावरण को स्वच्छ और संतुलित बनाए रखने के लिए पौधारोपण के साथ उनकी देखभाल भी जरूरी है। उन्होंने लोगों से अपील की कि वे जन्मदिन सहित अन्य विशेष अवसरों पर पौधे लगाएं और उनके संरक्षण की जिम्मेदारी भी निभाएं।

उन्होंने हरीश द्विवेदी के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए उम्मीद जताई कि वे आगे भी जनसेवा के कार्यों में सक्रिय रहेंगे। पौधारोपण के माध्यम से लोगों को हरियाली बढ़ाने और पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूक रहने का संदेश दिया गया।

No comments:

Post a Comment

Pages