<!--Can't find substitution for tag [blog.voiceofbasti.page]--> - Voice of basti

Voice of basti

सच्ची और अच्छी खबरें

Breaking

वॉयस ऑफ बस्ती में आपका स्वागत है विज्ञापन देने के लिए सम्पर्क करें 9598462331

Thursday, October 22, 2026

सात साल से न्याय की आस में बुजुर्ग दंपती, 28 अक्टूबर तक समाधान का इंतजार


बस्ती। कलवारी थाना क्षेत्र के वैश्नोपुर निवासी करीब 71 वर्षीय जोखन और उनकी पत्नी सावित्री ने मकान के सामने रखे टीन-टप्पर को हटवाने की मांग को लेकर प्रशासन को 28 अक्टूबर तक का समय दिया है। 22 अक्टूबर को सरयू नदी में जल समाधि लेने की चेतावनी देने के बाद पुलिस और संबंधित विभागीय अधिकारियों के आश्वासन पर दंपती ने अपना निर्णय फिलहाल टाल दिया है।

जोखन ने मुख्यमंत्री, जिलाधिकारी समेत अन्य संबंधित अधिकारियों को पत्र भेजकर आरोप लगाया है कि कप्तानगंज थाना क्षेत्र के नकटीदेई निवासी ओम प्रकाश ने उनके मकान के सामने जबरन टीन-टप्पर रख दिया है। इसे हटवाने के लिए वह पिछले सात वर्षों से अधिकारियों के यहां गुहार लगा रहे हैं, लेकिन समस्या का समाधान नहीं हो सका है।

जोखन के अनुसार, उन्होंने पहले 20 अक्टूबर को जल समाधि लेने की चेतावनी दी थी। उस समय कानूनगो ने 21 अक्टूबर तक समस्या का समाधान कराने का आश्वासन दिया था। निर्धारित समय में समस्या दूर नहीं होने पर उन्होंने 22 अक्टूबर को फिर चेतावनी दी। अब अधिकारियों के आश्वासन पर उन्होंने 28 अक्टूबर तक इंतजार करने का निर्णय लिया है।

जोखन का कहना है कि वह पहले भी दो बार जल समाधि की चेतावनी दे चुके हैं, लेकिन आश्वासन के बावजूद समस्या बनी हुई है। उन्होंने प्रशासन से निर्धारित समय के भीतर मामले का समाधान कराने की मांग की है। अब सभी की निगाहें प्रशासन की कार्रवाई पर टिकी हैं।

No comments:

Post a Comment

Pages