बस्ती। भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय महामंत्री एवं पूर्व सांसद हरीश द्विवेदी के जन्मदिन के अवसर पर जनपद बार एसोसिएशन के संयुक्त मंत्री शिव शंकर श्रीवास्तव एडवोकेट के नेतृत्व में अधिवक्ताओं ने कचहरी परिसर में पौधरोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया। इस दौरान अधिवक्ताओं ने हरीश द्विवेदी के दीर्घायु एवं उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
इस अवसर पर शिव शंकर श्रीवास्तव एडवोकेट ने कहा कि पूर्व सांसद हरीश द्विवेदी ने अपने कार्यकाल में बस्ती के विकास के लिए कई महत्वपूर्ण कार्य किए हैं। उनके प्रयासों से जनपद को विकास की दिशा में आगे बढ़ाने में योगदान मिला है। उन्होंने कामना की कि हरीश द्विवेदी भविष्य में जब भी चुनाव लड़ें, भारी मतों से विजय प्राप्त करें।
उन्होंने कहा कि पर्यावरण संरक्षण के लिए पौधरोपण बेहद जरूरी है। प्रत्येक व्यक्ति को पौधे लगाने के साथ ही उनकी देखभाल की जिम्मेदारी भी निभानी चाहिए, ताकि आने वाली पीढ़ियों को स्वच्छ एवं स्वस्थ वातावरण मिल सके।
पौधरोपण कार्यक्रम में विजयकांत सिंह, अजय मिश्रा एडवोकेट, अविनाश शुक्ला एडवोकेट, राम सिंह एडवोकेट, संजय श्रीवास्तव एडवोकेट, धर्मेंद्र मणि त्रिपाठी एडवोकेट सहित अन्य अधिवक्ता मौजूद रहे।

No comments:
Post a Comment