<!--Can't find substitution for tag [blog.voiceofbasti.page]--> - Voice of basti

Voice of basti

सच्ची और अच्छी खबरें

Breaking

वॉयस ऑफ बस्ती में आपका स्वागत है विज्ञापन देने के लिए सम्पर्क करें 9598462331

Thursday, October 22, 2026

नाबालिग के अपहरण के आरोप में एक अभियुक्त गिरफ्तार


गोरखपुर। महिला संबंधी अपराधों पर अंकुश लगाने और वांछित अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत पिपराइच पुलिस ने नाबालिग के अपहरण के आरोप में एक अभियुक्त को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी की पहचान देवाआशीष उर्फ देवा पासवान पुत्र बुद्धु पासवान, निवासी रामपुर बुजुर्ग, थाना एम्स, जनपद गोरखपुर के रूप में की है।

पुलिस के अनुसार, यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक उत्तरी के मार्गदर्शन, क्षेत्राधिकारी चौरी चौरा के पर्यवेक्षण तथा प्रभारी निरीक्षक पिपराइच के नेतृत्व में की गई। आरोपी के खिलाफ थाना पिपराइच में मुकदमा अपराध संख्या 400/26 के तहत भारतीय न्याय संहिता की धारा 87, 352 और 351(2) में मामला दर्ज है। गिरफ्तारी के बाद पुलिस द्वारा अग्रिम विधिक कार्रवाई की जा रही है।

गिरफ्तारी करने वाली टीम में थानाध्यक्ष अनूप सिंह, उपनिरीक्षक तेज बहादुर सिंह और कांस्टेबल अशोक कुमार यादव शामिल रहे।

No comments:

Post a Comment

Pages