<!--Can't find substitution for tag [blog.voiceofbasti.page]--> - Voice of basti

Voice of basti

सच्ची और अच्छी खबरें

Breaking

वॉयस ऑफ बस्ती में आपका स्वागत है विज्ञापन देने के लिए सम्पर्क करें 9598462331

Wednesday, October 28, 2026

जन्मेजय की मौत पर भड़के ग्रामीण, गिरफ्तारी की मांग को लेकर सड़क पर प्रदर्शन

वॉयस ऑफ बस्ती संवाददाता

महादेवा, बस्ती। लालगंज थाना क्षेत्र के थाल्हापार गांव में जन्मेजय की मौत के मामले में आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर ग्रामीणों ने सड़क पर उतरकर प्रदर्शन किया। इस दौरान मृतक की मां लालगंज थानाध्यक्ष की गाड़ी के सामने लेट गईं और आरोपियों को जल्द गिरफ्तार करने की मांग की। प्रदर्शन के चलते मार्ग पर आवागमन प्रभावित रहा।

बताया जाता है कि बाइक और ठेले की टक्कर के बाद दो पक्षों में विवाद हुआ था। आरोप है कि इसी दौरान 36 वर्षीय जन्मेजय के सिर पर कुदाल से वार किया गया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए। परिजनों का आरोप है कि उन्हें अस्पताल ले जाने से करीब आधे घंटे तक रोका गया। बाद में ग्रामीणों की मदद से घायल जन्मेजय को बनकटी स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया।

गंभीर हालत में उन्हें मेडिकल कॉलेज कैली रेफर किया गया। हालत में सुधार नहीं होने पर चिकित्सकों ने गोरखपुर मेडिकल कॉलेज भेज दिया। परिजनों के मुताबिक, दो दिनों तक जिंदगी और मौत से जूझने के बाद जन्मेजय ने लखनऊ में दम तोड़ दिया। उनकी मौत से परिवार में मातम छा गया।

घटना के बाद गांव में तनाव को देखते हुए पुलिस अधीक्षक ने कई थानों की पुलिस तैनात कर दी। वहीं, लालगंज थाने में मुकदमा अपराध संख्या 179/2026 के तहत दर्ज मामले में पुलिस ने तीन नामजद आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।

इसके बावजूद मृतक की मां और ग्रामीणों ने गिरफ्तारी की मांग को लेकर प्रदर्शन किया। परिवार न्याय की मांग पर अड़ा है। गांव में तनावपूर्ण स्थिति के बीच पुलिस बल तैनात रहा। घटना को लेकर क्षेत्र में चर्चा बनी हुई है।

No comments:

Post a Comment

Pages