बस्ती। पुलिस उपमहानिरीक्षक बस्ती परिक्षेत्र संजीव त्यागी ने बुधवार को डीएफओ के साथ परिक्षेत्रीय कार्यालय परिसर में रुद्राक्ष का पौधा रोपित कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया। इस दौरान उन्होंने हरित वातावरण के महत्व और प्रकृति का संतुलन बनाए रखने के लिए अधिकाधिक पौधे लगाने तथा उनके संरक्षण के प्रति लोगों को प्रेरित किया।
डीआईजी संजीव त्यागी ने पौधरोपण के माध्यम से पर्यावरण को सुरक्षित रखने और हरित भविष्य के निर्माण में सामूहिक सहभागिता की आवश्यकता पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि वृक्षारोपण पर्यावरण संतुलन बनाए रखने और स्वच्छ वातावरण उपलब्ध कराने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है। पौधे लगाने के साथ ही उनकी नियमित देखभाल और संरक्षण भी जरूरी है।
उन्होंने लोगों से पर्यावरण के प्रति अपनी जिम्मेदारी निभाने तथा अधिक से अधिक पौधे लगाकर उनके संरक्षण में योगदान देने की अपील की। इस पहल के माध्यम से प्रकृति के संरक्षण और आने वाली पीढ़ियों के लिए स्वच्छ एवं स्वस्थ वातावरण तैयार करने का संदेश दिया गया।

No comments:
Post a Comment