<!--Can't find substitution for tag [blog.voiceofbasti.page]--> - Voice of basti

Voice of basti

सच्ची और अच्छी खबरें

Breaking

वॉयस ऑफ बस्ती में आपका स्वागत है विज्ञापन देने के लिए सम्पर्क करें 9598462331

Thursday, October 22, 2026

लघु सिंचाई विभाग की अनियमितताओं की होगी जांच, एक सप्ताह में रिपोर्ट का आश्वासन


बस्ती। लघु सिंचाई विभाग में कथित भ्रष्टाचार और अनियमितताओं के विरोध में राष्ट्रीय पिछड़ा वर्ग (ओबीसी) मोर्चा के मंडल महासचिव एवं पूर्व लोकसभा प्रत्याशी ठाकुर प्रेम नंदवंशी ने बुधवार को जिलाधिकारी कार्यालय परिसर में अनिश्चितकालीन धरना शुरू किया। विभागीय अधिकारियों पर शासनादेशों का अनुपालन नहीं करने और मामले में लापरवाही बरतने का आरोप लगाते हुए उन्होंने जांच कर दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। अधिकारियों की ओर से मिले आश्वासन और संबंधित पत्र सौंपे जाने के बाद उन्होंने धरना स्थगित कर दिया।

गुरुवार को धरनास्थल पर मामले के समाधान के लिए अधिशासी अभियंता हरिओम सिंह की ओर से चार सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल भेजा गया। इसमें अजय कुमार, श्रीप्रकाश चौधरी, सुजीत गुप्ता और अशरफ शामिल रहे। प्रतिनिधिमंडल के माध्यम से अवर अभियंता परविंदर सिंह के स्थानांतरण एवं कार्यमुक्ति से संबंधित पत्र सौंपे जाने के साथ ही उनके कार्यकाल में कराए गए कार्यों की जांच के लिए कमेटी गठित करने का आश्वासन दिया गया। अधिकारियों ने एक सप्ताह के भीतर जांच पूरी कराने की बात कही।

अधिकारियों के आश्वासन और आवश्यक पत्र मिलने के बाद ठाकुर प्रेम नंदवंशी ने अनिश्चितकालीन धरना स्थगित करने की घोषणा की। उन्होंने स्पष्ट किया कि निर्धारित समय के भीतर जांच पूरी कर दोषियों के खिलाफ कार्रवाई नहीं की गई तो आंदोलन दोबारा तेज किया जाएगा।

इस दौरान आरके आरतियन, राम सुमेर यादव, रितिक कुमार, दयानिधि आनंद, लालमणि शर्मा, भैया लाल सहित अन्य लोग मौजूद रहे।

No comments:

Post a Comment

Pages