<!--Can't find substitution for tag [blog.voiceofbasti.page]--> - Voice of basti

Voice of basti

सच्ची और अच्छी खबरें

Breaking

वॉयस ऑफ बस्ती में आपका स्वागत है विज्ञापन देने के लिए सम्पर्क करें 9598462331

Wednesday, October 28, 2026

सम्राट अशोक प्रभावंश बालिका इंटर कॉलेज बना यूपी बोर्ड परीक्षा केंद्र


बस्ती। शासन द्वारा निर्धारित मानकों पर खरा उतरने के बाद सम्राट अशोक प्रभावंश बालिका इंटर कॉलेज को यूपी बोर्ड परीक्षा केंद्र बनाया गया है। अब कॉलेज में वर्तमान शैक्षिक सत्र की हाईस्कूल एवं इंटरमीडिएट की बोर्ड परीक्षाएं आयोजित की जाएंगी। परीक्षा केंद्र बनाए जाने से कॉलेज परिवार में खुशी का माहौल है।


कॉलेज के प्रबंधक डॉ. अनिल कुमार मौर्य ने बताया कि स्थापना के बाद से ही कॉलेज शैक्षिक गुणवत्ता और बेहतर सुविधाओं के साथ निरंतर प्रगति कर रहा है। शिक्षकों के अथक प्रयास, गुणवत्तापूर्ण शिक्षा तथा स्वच्छ एवं सुरक्षित परिसर के चलते कॉलेज अभिभावकों की पसंद बन रहा है। उन्होंने कहा कि परीक्षा केंद्र का दर्जा मिलना कॉलेज परिवार के सामूहिक प्रयासों और मेहनत का परिणाम है।

प्रधानाचार्या डॉ. नीलम मौर्य ने कहा कि कॉलेज की स्थापना से ही छात्राओं को बेहतर शिक्षा उपलब्ध कराने और अनुशासित एवं सुरक्षित शैक्षिक वातावरण तैयार करने पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है। कॉलेज परिवार क्षेत्र की छात्राओं को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा के साथ सुरक्षित शैक्षणिक माहौल उपलब्ध कराने के लिए लगातार प्रयासरत है।

यूपी बोर्ड परीक्षा केंद्र बनाए जाने पर संस्थापक वंशराज मौर्य, डॉ. अनीता मौर्य, श्रीमती सरोज मौर्य सहित कॉलेज की छात्राओं और शिक्षक-शिक्षिकाओं ने प्रसन्नता व्यक्त की।

No comments:

Post a Comment

Pages