<!--Can't find substitution for tag [blog.voiceofbasti.page]--> - Voice of basti

Voice of basti

सच्ची और अच्छी खबरें

Breaking

वॉयस ऑफ बस्ती में आपका स्वागत है विज्ञापन देने के लिए सम्पर्क करें 9598462331

Wednesday, October 28, 2026

मिशन शक्ति के तहत महिलाओं और बालिकाओं को किया जागरूक, 70 लोगों से पूछताछ


बस्ती। महिला सुरक्षा, सम्मान और स्वावलंबन को बढ़ावा देने के लिए बस्ती पुलिस की ओर से मिशन शक्ति फेज-0.6 के तहत जागरूकता अभियान चलाया गया। पुलिस अधीक्षक ओमवीर सिंह के आदेश पर महिला थाना पुलिस ने पुरानी बस्ती क्षेत्र के मंगल बाजार और नई बाजार के आसपास तथा रुधौली थाना पुलिस ने ग्राम अरदा में महिलाओं एवं बालिकाओं को सुरक्षा संबंधी महत्वपूर्ण जानकारियां दीं।

अभियान के दौरान पुलिसकर्मियों ने महिलाओं और बालिकाओं को शासन की ओर से जारी महिला हेल्पलाइन नंबर 1090, 181, आपातकालीन सेवा 112, मुख्यमंत्री हेल्पलाइन 1076, चाइल्ड हेल्पलाइन 1098 और स्वास्थ्य सेवा 108 की जानकारी दी। उन्हें संकट की स्थिति में इन नंबरों का उपयोग करने के लिए प्रेरित किया गया।

पुलिस ने साइबर अपराधों के प्रति भी जागरूक करते हुए ऑनलाइन ठगी से बचने, सतर्क रहने और साइबर अपराध होने पर हेल्पलाइन नंबर 1930 पर शिकायत दर्ज कराने की जानकारी दी। इसके साथ ही भारतीय न्याय संहिता-2023, भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता-2023 और भारतीय साक्ष्य अधिनियम-2023 के प्रमुख प्रावधानों से भी अवगत कराया गया। जरूरत पड़ने पर पुलिस के सीयूजी नंबर पर संपर्क करने की सलाह दी गई।

अभियान के दौरान पुलिस ने अनावश्यक रूप से घूम रहे करीब 70 व्यक्तियों से पूछताछ की। इनमें से दो व्यक्तियों से माफीनामा भरवाया गया, जबकि अन्य को सख्त हिदायत देकर छोड़ दिया गया। पुलिस ने महिलाओं एवं बालिकाओं की सुरक्षा के प्रति जागरूकता बढ़ाने और साइबर अपराधों पर अंकुश लगाने के लिए ऐसे अभियान जारी रखने पर जोर दिया।

No comments:

Post a Comment

Pages