<!--Can't find substitution for tag [blog.voiceofbasti.page]--> - Voice of basti

Voice of basti

सच्ची और अच्छी खबरें

Breaking

वॉयस ऑफ बस्ती में आपका स्वागत है विज्ञापन देने के लिए सम्पर्क करें 9598462331

Wednesday, October 28, 2026

भाजपा पिछड़ा वर्ग मोर्चा ने शुरू किया ‘सबसे ऊंचे सरदार’ अभियान, सरदार पटेल को दी श्रद्धांजलि


बस्ती। भारतीय जनता पार्टी के शीर्ष नेतृत्व के आह्वान पर भाजपा पिछड़ा वर्ग मोर्चा की ओर से जिले में ‘सबसे ऊंचे सरदार’ अभियान की शुरुआत की गई। अभियान के तहत जिला अध्यक्ष विनय यादव के नेतृत्व में भाजपा जिला कार्यालय पर बैठक आयोजित हुई। इसके बाद अमहट स्थित लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की गई। अभियान के अंतर्गत 28 से 31 अक्टूबर तक विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि भाजपा जिला उपाध्यक्ष अखण्ड प्रताप सिंह और जिला महामंत्री एवं ब्लॉक प्रमुख अभिषेक कुमार मौजूद रहे। इस दौरान सरदार वल्लभभाई पटेल के जीवन, व्यक्तित्व और राष्ट्र निर्माण में उनके ऐतिहासिक योगदान पर चर्चा की गई।

मुख्य अतिथियों ने कहा कि सरदार वल्लभभाई पटेल ने देश की एकता और अखंडता को मजबूत करने में ऐतिहासिक भूमिका निभाई। उन्होंने विभिन्न रियासतों को एकजुट कर अखंड भारत के निर्माण में महत्वपूर्ण योगदान दिया। उनके आदर्शों और विचारों को नई पीढ़ी तक पहुंचाना समय की आवश्यकता है।

भाजपा पिछड़ा वर्ग मोर्चा के जिला अध्यक्ष विनय यादव ने कहा कि लौह पुरुष सरदार पटेल का जीवन राष्ट्र की एकता, अखंडता और समर्पण का प्रतीक है। उनके विचारों से प्रेरणा लेकर समाज में आपसी एकता और भाईचारे को मजबूत करने का संकल्प लेना चाहिए।

कार्यक्रम में रंजीत यादव, पिन्टू यादव, अमित शुक्ला, प्रदीप चौधरी, गुलशन राजभर, अरविंद चौधरी, नमन चौरसिया, संतोष भारद्वाज, जितेंद्र पटवा, भानु प्रताप राव, सूरज कुमार, ऋषभ गुप्ता, दिलीप गुप्ता, दीपक सोनी, रामरूप चौहान, सत्य प्रकाश जायसवाल, अर्जुन, विनोद निषाद और अभिषेक शर्मा सहित बड़ी संख्या में भाजपा पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

No comments:

Post a Comment

Pages