<!--Can't find substitution for tag [blog.voiceofbasti.page]--> - Voice of basti

Voice of basti

सच्ची और अच्छी खबरें

Breaking

वॉयस ऑफ बस्ती में आपका स्वागत है विज्ञापन देने के लिए सम्पर्क करें 9598462331

Tuesday, October 20, 2026

मॉडल मिशन शक्ति केंद्र के रूप में विकसित हुआ महिला थाना, छात्राओं को दी सुरक्षा की जानकारी


वॉयस ऑफ बस्ती संवाददाता

बस्ती। पुलिस अधीक्षक ओमवीर सिंह के निर्देश पर महिला थाना बस्ती में मिशन शक्ति फेज-6.0 के तहत जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान छात्राओं, महिलाओं और बालिकाओं को महिला सुरक्षा, नारी सम्मान, सशक्तिकरण और स्वावलंबन के प्रति जागरूक किया गया।

प्रभारी निरीक्षक महिला थाना डॉ. शालिनी सिंह के नेतृत्व में मिशन शक्ति केंद्र को मॉडल मिशन शक्ति केंद्र के रूप में विकसित करते हुए कार्यक्रम आयोजित किया गया। इसमें मिशन शक्ति केंद्र पर नियुक्त महिला कांस्टेबल सोनी भारती, दीक्षा शुक्ला, शिल्पी जायसवाल और माया यादव ने महिलाओं एवं बालिकाओं को सुरक्षा संबंधी महत्वपूर्ण जानकारियां दीं।

कार्यक्रम में शासन की ओर से जारी महिला सुरक्षा एवं आपातकालीन हेल्पलाइन नंबरों 1090, 181, 112, 1076, 1098 और 108 के बारे में विस्तार से बताया गया। साथ ही समझाया गया कि किसी भी संकट, उत्पीड़न या आपात स्थिति में इन हेल्पलाइन नंबरों का उपयोग कर सहायता प्राप्त की जा सकती है।

महिलाओं और बालिकाओं को महिला थाना की कार्यप्रणाली से भी अवगत कराया गया, ताकि वे अपनी समस्याओं को लेकर बिना किसी झिझक के पुलिस तक पहुंच सकें। कार्यक्रम का उद्देश्य महिलाओं में सुरक्षा का विश्वास मजबूत करना और उन्हें अपने अधिकारों के प्रति जागरूक बनाना रहा।



No comments:

Post a Comment

Pages