<!--Can't find substitution for tag [blog.voiceofbasti.page]--> - Voice of basti

Voice of basti

सच्ची और अच्छी खबरें

Breaking

वॉयस ऑफ बस्ती में आपका स्वागत है विज्ञापन देने के लिए सम्पर्क करें 9598462331

Tuesday, October 20, 2026

साइबर ठगी की शिकार महिला को वापस मिले 28,902 रुपये


वॉयस ऑफ बस्ती संवाददाता

बस्ती। साइबर ठगी की शिकार सोनहा थाना क्षेत्र की एक महिला को पुलिस ने राहत दिलाते हुए उसके बैंक खाते में 28,902 रुपये वापस करा दिए। महिला के साथ कुल 54 हजार रुपये की साइबर ठगी हुई थी।

पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर थानाध्यक्ष महेश सिंह के नेतृत्व में साइबर सेल टीम प्रभारी शेखर प्रसाद साहनी और आरक्षी राजेन्सी वर्मा ने मामले में त्वरित कार्रवाई की। भानपुर निवासी बबिता पत्नी विनोद कुमार ने साइबर ठगी की शिकायत दर्ज कराई थी। शिकायत मिलने के बाद पुलिस ने संबंधित बैंक से पत्राचार कर धनराशि वापस कराने की प्रक्रिया शुरू की।

साइबर सेल थाना सोनहा की टीम ने तकनीकी और विधिक कार्रवाई करते हुए बैंक से समन्वय स्थापित किया तथा ठगी की रकम में से 28,902 रुपये को लीन/होल्ड कराया। इसके बाद आवश्यक प्रक्रिया पूरी कर एमआरएम पोर्टल के माध्यम से पूरी रोकी गई धनराशि महिला के बैंक खाते में वापस करा दी गई।

खाते में रकम वापस मिलने पर आवेदिका ने सोनहा थाना पुलिस और साइबर सेल टीम के प्रति आभार व्यक्त किया। पुलिस ने साइबर अपराध से बचाव के लिए लोगों से सतर्क रहने और किसी भी संदिग्ध कॉल, लिंक या संदेश के जरिए बैंक संबंधी जानकारी साझा नहीं करने की अपील की।

No comments:

Post a Comment

Pages