गोरखपुर। चिकित्सा, फिजियोथेरेपी एवं आधुनिक कायरोप्रैक्टिक के क्षेत्र में उत्कृष्ट सेवाओं और उल्लेखनीय योगदान के लिए गोरखपुर के वरिष्ठ फिजियोथेरेपिस्ट एवं कायरोप्रैक्टर डॉ. अरुण कुमार वर्मा (PT) को प्रतिष्ठित अंतरराष्ट्रीय ‘फिजियो प्रोफेशनल अचीवमेंट अवार्ड’ से सम्मानित किया जाएगा। आगामी 1 नवंबर को लखनऊ के निराला नगर स्थित होटल रेग्नेंट में आयोजित अंतरराष्ट्रीय सेमिनार PHYSEM 3.0 में उन्हें यह सम्मान प्रदान किया जाएगा। इस उपलब्धि से गोरखपुर सहित पूरे पूर्वांचल के चिकित्सा जगत में हर्ष का माहौल है।
डॉ. अरुण कुमार वर्मा पिछले 12 वर्षों से फिजियोथेरेपी, ऑर्थोपेडिक मैनुअल थेरेपी, कायरोप्रैक्टिक एडजस्टमेंट और आधुनिक पुनर्वास चिकित्सा के क्षेत्र में सेवाएं दे रहे हैं। वह गोरखनाथ क्षेत्र में सूर्य विहार रोड, रामलीला मैदान के निकट स्थित माँ फिजियोथेरेपी, कायरोप्रैक्टिक एंड रिहैब सेंटर के संस्थापक एवं निदेशक हैं।
स्पोर्ट्स फिजियोथेरेपी में परास्नातक (एमपीटी-स्पोर्ट्स) डॉ. वर्मा स्पाइनल डिसऑर्डर, नसों से संबंधित दर्द, गर्दन एवं कमर दर्द, फ्रोजन शोल्डर, सायटिका और खेलकूद के दौरान होने वाली चोटों के उपचार एवं पुनर्वास के क्षेत्र में विशेषज्ञता रखते हैं। आधुनिक उपचार पद्धतियों के माध्यम से मरीजों को बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराना उनके कार्यों का प्रमुख हिस्सा है।
- स्वास्थ्य सेवाओं और सामाजिक कार्यों में भी सक्रिय
डॉ. अरुण कुमार वर्मा नेशनल फिजियोथेरेपी वेलफेयर एसोसिएशन (एनपीडब्ल्यूए) के अध्यक्ष के रूप में भी जिम्मेदारी निभा रहे हैं। वह फिजियोथेरेपी के प्रति जागरूकता बढ़ाने, निःशुल्क चिकित्सा शिविरों के आयोजन तथा युवा फिजियोथेरेपिस्टों के कौशल विकास के लिए निरंतर प्रयास करते हैं। चिकित्सा सेवाओं के साथ सामाजिक दायित्वों के निर्वहन में उनकी सक्रियता को भी उनकी उपलब्धियों का महत्वपूर्ण हिस्सा माना जा रहा है।
अंतरराष्ट्रीय सेमिनार में मिलने वाला यह सम्मान उनके 12 वर्षों के अनुभव, चिकित्सा क्षेत्र में योगदान और निरंतर सेवाओं को मिली महत्वपूर्ण पहचान के रूप में देखा जा रहा है। सम्मान की घोषणा के बाद चिकित्सकों, सहयोगियों और शुभचिंतकों ने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए उन्हें बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं। यह उपलब्धि गोरखपुर और पूर्वांचल के लिए गौरव का विषय मानी जा रही है।

No comments:
Post a Comment