<!--Can't find substitution for tag [blog.voiceofbasti.page]--> - Voice of basti

Voice of basti

सच्ची और अच्छी खबरें

Breaking

वॉयस ऑफ बस्ती में आपका स्वागत है विज्ञापन देने के लिए सम्पर्क करें 9598462331

Wednesday, October 28, 2026

कूटरचित दस्तावेजों से संपत्ति में अधिकार पाने का आरोप, गोरखनाथ पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार


गोरखपुर। संपत्ति में अधिकार हासिल करने के लिए कथित तौर पर कूटरचित एवं फर्जी दस्तावेज तैयार कर धोखाधड़ी करने के मामले में गोरखनाथ पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। मामले में पुलिस अग्रिम विधिक कार्रवाई कर रही है।

पुलिस के अनुसार, गिरफ्तार आरोपी की पहचान रजनीश सोनकर उर्फ सोनू पुत्र स्वर्गीय गप्पू लाल उर्फ गब्बू लाल, निवासी हुमायूंपुर उत्तरी, महादेव स्कूल के निकट, थाना गोरखनाथ, जनपद गोरखपुर के रूप में हुई है। वादी की तहरीर के आधार पर थाना गोरखनाथ में मुकदमा अपराध संख्या 311/2026 दर्ज किया गया था। इसमें भारतीय न्याय संहिता की धारा 318(4), 337, 338, 340(2), 115(2), 351(3) और 352 के तहत आरोप दर्ज हैं।

पुलिस ने आरोपी के आपराधिक इतिहास में गोरखनाथ थाने में दर्ज एक अन्य मुकदमा अपराध संख्या 160/2026 का भी उल्लेख किया है। इसमें भारतीय न्याय संहिता की विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज है।

यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक नगर के मार्गदर्शन, क्षेत्राधिकारी गोरखनाथ के पर्यवेक्षण और प्रभारी निरीक्षक गोरखनाथ के नेतृत्व में की गई। गिरफ्तारी करने वाली टीम में जटेपुर उत्तरी चौकी प्रभारी उपनिरीक्षक हैदर अली खां, आरक्षी उत्कर्ष सिंह और महिला आरक्षी ज्योति यादव शामिल रहीं।

No comments:

Post a Comment

Pages