<!--Can't find substitution for tag [blog.voiceofbasti.page]--> - Voice of basti

Voice of basti

सच्ची और अच्छी खबरें

Breaking

वॉयस ऑफ बस्ती में आपका स्वागत है विज्ञापन देने के लिए सम्पर्क करें 9598462331

Friday, October 23, 2026

महाप्रबंधक उदय बोरवणकर ने पौधे लगाकर दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश


गोरखपुर। पर्यावरण संरक्षण और हरित क्षेत्र को बढ़ावा देने के उद्देश्य से पूर्वोत्तर रेलवे की ओर से शुक्रवार को रेलवे मॉडल कॉलोनी, बिछिया स्थित गोल पार्क में ‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान के तहत पौधारोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया। महाप्रबंधक उदय बोरवणकर के मुख्य आतिथ्य में आयोजित कार्यक्रम में रेलवे के वरिष्ठ अधिकारियों ने पौधे लगाकर पर्यावरण संरक्षण का संकल्प लिया।

इस दौरान महाप्रबंधक उदय बोरवणकर, अपर महाप्रबंधक विनोद कुमार शुक्ल, प्रमुख विभागाध्यक्षों, मुख्य प्रशासनिक अधिकारी निर्माण अनुज मित्तल सहित अन्य वरिष्ठ अधिकारियों ने पौधारोपण किया। कार्यक्रम में छायादार, फलदार और पर्यावरण के अनुकूल विभिन्न प्रजातियों के पौधे रोपे गए।

महाप्रबंधक उदय बोरवणकर ने कहा कि वृक्ष पर्यावरण संरक्षण के साथ मानव जीवन, जैव विविधता और प्राकृतिक संतुलन बनाए रखने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। जलवायु परिवर्तन, बढ़ते प्रदूषण और घटते हरित क्षेत्र की चुनौतियों से निपटने के लिए पौधे लगाना ही पर्याप्त नहीं है, बल्कि उनकी नियमित देखभाल और संरक्षण भी जरूरी है।

उन्होंने रेलवे कर्मचारियों से अपने कार्यस्थल और आवास के आसपास अधिक से अधिक पौधे लगाने तथा उनकी देखभाल करने की अपील की। कार्यक्रम में अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने लगाए गए पौधों को संरक्षित रखने का संकल्प लिया।

पूर्वोत्तर रेलवे की ओर से आयोजित इस कार्यक्रम का उद्देश्य हरित आवरण बढ़ाने के साथ पर्यावरण संरक्षण के प्रति जन-जागरूकता विकसित करना है। रेलवे प्रशासन ने जनभागीदारी के माध्यम से इस अभियान को और प्रभावी बनाने पर जोर दिया, ताकि स्वच्छ एवं हरित रेलवे परिसर के निर्माण के साथ समाज में भी पर्यावरण के प्रति जिम्मेदारी की भावना मजबूत हो सके।

No comments:

Post a Comment

Pages