गोरखपुर। भारतीय जनता पार्टी ओबीसी मोर्चा की नवनियुक्त प्रदेश महामंत्री ज्योति सोनी का गोरखपुर स्थित स्वर्णकार धर्मशाला में स्वर्णकार समाज की ओर से भव्य नागरिक अभिनंदन किया गया। इस अवसर पर समाज के वरिष्ठजनों, जनप्रतिनिधियों, समाजसेवियों और गणमान्य नागरिकों ने उन्हें फूल-मालाओं, अंगवस्त्र और साफा पहनाकर सम्मानित किया। साथ ही शौर्य के प्रतीक के रूप में तलवार भेंट कर नई जिम्मेदारी मिलने पर बधाई एवं शुभकामनाएं दीं।
समारोह को संबोधित करते हुए ज्योति सोनी ने समाज के प्रति आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि वरिष्ठजनों का स्नेह, आशीर्वाद और विश्वास ही उनकी सबसे बड़ी पूंजी और ताकत है। समाज की ओर से मिला मान-सम्मान उन्हें जनसेवा के कार्यों में और अधिक निष्ठा एवं समर्पण के साथ काम करने की प्रेरणा देता रहेगा। उन्होंने कहा कि समाज के लोगों का यह स्नेह और विश्वास उनके लिए जीवनभर अनमोल रहेगा।
कार्यक्रम में उपस्थित लोगों ने ज्योति सोनी को संगठन में महत्वपूर्ण जिम्मेदारी मिलने पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए उम्मीद जताई कि वह समाज के हितों और जनकल्याण से जुड़े मुद्दों को मजबूती से उठाएंगी।
समारोह का संचालन जितेंद्र वर्मा ने किया। इस अवसर पर वरिष्ठ समाजसेवी विनोद सर्राफ, गोरखपुर महानगर के पूर्व उपसभापति एवं पार्षद ऋषि मोहन, डॉ. अरुण कुमार वर्मा, मनोज, त्रिभुवन वर्मा, भरत वर्मा, अनूप सोनी, आशीष वर्मा, शिवराजकुमार सिंह, कृष्ण वर्मा, परमात्मा, शिवकुमार, मुकेश, अनिल वर्मा, कन्हैया वर्मा और उमेश वर्मा सहित बड़ी संख्या में समाज के लोग एवं गणमान्य नागरिक मौजूद रहे। कार्यक्रम के अंत में आयोजकों ने सभी अतिथियों, सामाजिक कार्यकर्ताओं और मीडिया प्रतिनिधियों के प्रति आभार व्यक्त किया।

No comments:
Post a Comment