<!--Can't find substitution for tag [blog.voiceofbasti.page]--> - Voice of basti

Voice of basti

सच्ची और अच्छी खबरें

Breaking

वॉयस ऑफ बस्ती में आपका स्वागत है विज्ञापन देने के लिए सम्पर्क करें 9598462331

Sunday, October 18, 2026

दुर्गा पूजा पंडालों की सुरक्षा को लेकर प्रशासन अलर्ट, मंडलायुक्त और डीआईजी ने किया औचक निरीक्षण

गोरखपुर। दशहरा और दुर्गा पूजा पर्व के दौरान श्रद्धालुओं की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए गोरखपुर प्रशासन ने निगरानी तेज कर दी है। रविवार को मंडलायुक्त इन्द्र विक्रम सिंह और पुलिस उप महानिरीक्षक एस. चन्नप्पा ने शहर में स्थापित दुर्गा प्रतिमा पंडालों का औचक निरीक्षण कर सुरक्षा व्यवस्थाओं का जायजा लिया। इस दौरान जिलाधिकारी दीपक मीणा, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. कौस्तुभ सहित संबंधित विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।


निरीक्षण के क्रम में अधिकारियों ने धर्मशाला ओवरब्रिज के पास रेलवे अंडरपास के बगल में स्थापित दुर्गा पूजा पंडाल का निरीक्षण किया। यहां पंडाल के पीछे लटक रहे विद्युत तारों को देखकर मंडलायुक्त ने समिति के पदाधिकारियों को तत्काल उन्हें व्यवस्थित कराने और बांस की बैरिकेडिंग के जरिए आम लोगों की पहुंच से दूर रखने के निर्देश दिए। उन्होंने स्पष्ट किया कि त्योहार के दौरान विद्युत सुरक्षा में किसी भी प्रकार की लापरवाही नहीं होनी चाहिए।

- सभी पंडालों की जांच के निर्देश

मंडलायुक्त ने मौके पर मौजूद मुख्य अग्निशमन अधिकारी को शहर के सभी दुर्गा पूजा पंडालों की सघन जांच कराने का निर्देश दिया। उन्होंने विशेष रूप से बिजली से होने वाली दुर्घटनाओं की आशंका को देखते हुए सुरक्षा के पर्याप्त इंतजाम सुनिश्चित करने पर जोर दिया, ताकि किसी भी अप्रिय घटना को रोका जा सके।

- भीड़ और जाम से निपटने की बनेगी व्यवस्था

श्रद्धालुओं की बढ़ती भीड़ को देखते हुए पंडालों के आसपास बैरिकेडिंग कराने और वाहनों की पार्किंग पंडाल से कुछ दूरी पर सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए। अधिकारियों ने कहा कि दर्शनार्थियों की आवाजाही व्यवस्थित रहे और मुख्य मार्गों पर जाम की स्थिति न बने। यातायात पुलिस को दुर्गा पूजा पंडालों की ओर से भारी वाहनों का आवागमन रोकने के लिए सख्त निर्देश दिए गए।

- महिला श्रद्धालुओं की सुरक्षा पर विशेष जोर

डीआईजी एस. चन्नप्पा ने पुलिस अधिकारियों को भीड़ नियंत्रण, महिला श्रद्धालुओं की सुरक्षा और संवेदनशील स्थलों पर विशेष सतर्कता बरतने के निर्देश दिए। वहीं, पंडाल समितियों से नगर निगम के समन्वय से आसपास साफ-सफाई बनाए रखने की अपेक्षा की गई।

प्रशासन का जोर इस बात पर है कि दुर्गा पूजा और दशहरा पर्व के दौरान सुरक्षा, स्वच्छता और यातायात व्यवस्था सुचारु बनी रहे, जिससे श्रद्धालु बिना किसी परेशानी के मां दुर्गा के दर्शन कर सकें।

No comments:

Post a Comment

Pages