<!--Can't find substitution for tag [blog.voiceofbasti.page]--> - Voice of basti

Voice of basti

सच्ची और अच्छी खबरें

Breaking

वॉयस ऑफ बस्ती में आपका स्वागत है विज्ञापन देने के लिए सम्पर्क करें 9598462331

Saturday, October 10, 2026

हरीश द्विवेदी की माता के निधन पर भाजपा गोरखपुर क्षेत्र ने जताया शोक

गोरखपुर। भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय महामंत्री एवं पूर्व सांसद हरीश द्विवेदी की माता यशोदा देवी का 83 वर्ष की आयु में निधन हो गया। वह पिछले कुछ दिनों से अस्वस्थ थीं और लखनऊ के एक अस्पताल में उनका उपचार चल रहा था। कुछ दिन पूर्व अस्पताल से छुट्टी मिलने के बाद वह बस्ती स्थित अपने आवास पर लौटी थीं।


उनके निधन का समाचार मिलते ही भाजपा गोरखपुर क्षेत्र के पदाधिकारियों ने गहरा शोक व्यक्त किया और दिवंगत आत्मा को भावपूर्ण श्रद्धांजलि अर्पित की। भाजपा के क्षेत्रीय अध्यक्ष विनोद राय सहित पार्टी पदाधिकारियों ने शोक संतप्त परिवार के प्रति संवेदना व्यक्त करते हुए ईश्वर से दिवंगत आत्मा की शांति तथा परिजनों को इस अपार दुःख को सहन करने की शक्ति प्रदान करने की प्रार्थना की।

शोक व्यक्त करने वालों में क्षेत्रीय उपाध्यक्ष जय प्रकाश शाही, युधिष्ठिर, कृष्णगोपाल जायसवाल, राजेंद्र पांडेय, अरजीत सिंह, राजेश गुप्ता, रणजीत राय बड़े, राधेश्याम पाण्डेय, हरिचरण कुशवाहा, क्षेत्रीय महामंत्री डॉ. सत्येंद्र सिन्हा, डॉ. बच्चा पाण्डेय नवीन, राहुल श्रीवास्तव, भास्कर निषाद, क्षेत्रीय मंत्री सुनीता अग्रहरि, बृजेश राम त्रिपाठी, हरिकेश गुप्ता, ध्रुव श्रीवास्तव, सिद्धार्थ शंकर पांडेय, वैभव पाण्डेय, कन्हैया पासवान, राजेश पाल चौधरी, बंधु प्रसाद बेलदार, क्षेत्रीय मीडिया प्रभारी राहुल तिवारी, सह मीडिया प्रभारी चंदन आर्य, समरेंद्र विक्रम सिंह, क्षेत्रीय आईटी संयोजक अनादि प्रिय पाठक, पीयूष मिश्रा, सूरज निगम, पंकज जायसवाल एवं पवन चतुर्वेदी सहित अन्य पदाधिकारी शामिल रहे।

No comments:

Post a Comment

Pages