<!--Can't find substitution for tag [blog.voiceofbasti.page]--> - Voice of basti

Voice of basti

सच्ची और अच्छी खबरें

Breaking

वॉयस ऑफ बस्ती में आपका स्वागत है विज्ञापन देने के लिए सम्पर्क करें 9598462331

Sunday, October 18, 2026

लिखित आश्वासन पर समाप्त हुआ एनएचएम कर्मियों का आंदोलन


वॉयस ऑफ बस्ती संवाददाता

बस्ती। नियमितीकरण, वेतन विसंगति दूर करने सहित आठ सूत्रीय मांगों को लेकर राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन (एनएचएम) कर्मियों का आंदोलन लिखित आश्वासन मिलने के बाद समाप्त हो गया। इसके साथ ही आंदोलनरत स्वास्थ्यकर्मी काम पर लौट आए।

उत्तर प्रदेश राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन संविदा कर्मचारी संघ के मंडल अध्यक्ष डॉ. वी.के. वर्मा ने बताया कि प्रदेश में करीब एक लाख एनएचएम कर्मी पिछले 18 वर्षों से सेवाएं दे रहे हैं, लेकिन अब तक उनके नियमितीकरण की प्रक्रिया शुरू नहीं की गई है। इतना ही नहीं, आश्वासन के बावजूद वेतन विसंगतियों का भी समाधान नहीं हुआ है। इससे कर्मचारियों में असंतोष व्याप्त था।

उन्होंने बताया कि मांगों को लेकर लखनऊ के ईको गार्डेन में अनिश्चितकालीन धरना-प्रदर्शन किया जा रहा था। इस दौरान हुई वार्ता में कर्मचारियों की मांगों पर पहल करने का लिखित आश्वासन दिया गया। इसके बाद संघ ने आंदोलन समाप्त करने की घोषणा कर दी और स्वास्थ्यकर्मी अपने कार्य पर लौट गए।

डॉ. वर्मा ने आंदोलन में सहयोग करने वाले सभी कर्मचारियों के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि स्वास्थ्यकर्मी जनसेवा के कार्य में जुट गए हैं। उन्होंने स्पष्ट किया कि यदि शासन ने लिखित आश्वासन के अनुरूप मांगों पर कार्रवाई नहीं की, तो प्रदेश नेतृत्व के आह्वान पर दोबारा आंदोलन शुरू किया जाएगा।


No comments:

Post a Comment

Pages