वॉयस ऑफ बस्ती संवाददाता
संतकबीरनगर। कोतवाली खलीलाबाद पुलिस ने 315 बोर के तमंचे और एक जिंदा कारतूस के साथ एक अभियुक्त को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उसके खिलाफ आयुध अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज कर न्यायालय रवाना कर दिया।
प्रभारी निरीक्षक जय प्रकाश दूबे के नेतृत्व में गठित पुलिस टीम ने 18 अक्टूबर 2026 को श्मशान घाट के पास से आशीष उर्फ गचई गुप्ता पुत्र राम गुप्ता निवासी काजीपुर, मगहर तेली टोला, थाना कोतवाली खलीलाबाद, जनपद संतकबीरनगर को गिरफ्तार किया। तलाशी के दौरान उसके पास से एक तमंचा .315 बोर और एक जिंदा कारतूस .315 बोर बरामद हुआ।
पुलिस ने गिरफ्तारी और बरामदगी के आधार पर कोतवाली खलीलाबाद में मुकदमा संख्या 966/2026, धारा 3/25 आयुध अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया। आवश्यक विधिक कार्रवाई पूरी करने के बाद अभियुक्त को न्यायालय भेज दिया गया।

No comments:
Post a Comment