वॉयस ऑफ बस्ती संवाददाता
संतकबीरनगर। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, संतकबीरनगर के अंतर्गत मध्यस्थ के चार पदों पर नियुक्ति के लिए साक्षात्कार की तिथि निर्धारित कर दी गई है। साक्षात्कार 3 नवंबर 2026 को जनपद न्यायालय के न्यायालय सभागार में आयोजित होगा। इसकी प्रक्रिया सुबह 9:30 बजे से शुरू होगी।
जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की ओर से साक्षात्कार में शामिल होने वाले सभी आवेदकों को निर्धारित तिथि और समय पर न्यायालय सभागार में उपस्थित होने के निर्देश दिए गए हैं। आवेदकों को अपने साथ अर्हता से संबंधित आवश्यक प्रपत्र और प्रमाण-पत्र भी लाने होंगे।

No comments:
Post a Comment