वॉयस ऑफ बस्ती संवाददाता
कलवारी, बस्ती। कलवारी पुलिस ने नौ वर्षीय बच्ची के साथ दुष्कर्म के मामले में वांछित आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने बुधवार, 28 अक्टूबर को थाना क्षेत्र के फेटवा गांव स्थित सरकारी ट्यूबवेल के पास घेराबंदी कर आरोपी को पकड़ा।
पुलिस के अनुसार, 27 अक्टूबर को पीड़िता के परिजनों ने तहरीर देकर गांव के ही एक व्यक्ति पर बच्ची के साथ दुष्कर्म करने का आरोप लगाया था। तहरीर के आधार पर पॉक्सो एक्ट और भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धारा 65(2) के तहत मुकदमा दर्ज किया गया था। इसके बाद से पुलिस आरोपी की तलाश में जुटी थी।
इसी क्रम में बुधवार शाम करीब पांच बजे पुलिस टीम ने आरोपी रवि कुमार (25) निवासी बेसौरा, थाना दुबौलिया, जिला बस्ती को गिरफ्तार कर लिया।
गिरफ्तारी करने वाली टीम में प्रभारी निरीक्षक कलवारी संतोष कुमार, कांस्टेबल सुनील खरवार और रिजर्व कांस्टेबल अयाज अहमद शामिल रहे।

No comments:
Post a Comment